Lock Upp Season 2: ‘लॉक अप सीजन 2’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, एकता कपूर ने लिया बड़ा फैसला

0
509
Lock Upp Season 2

Lock Upp Season 2: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपने रियालिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। शो को लेकर पहले खबरें आ रही थी कि लॉक अप सीजन 2 मार्च के मिड में शुरू होने वाला है। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौंकाने वाली है। इससे शो के फैंस को थोड़ी निराशा भी जरूर हो सकती है। दरअसल, ‘लॉक अप सीजन 2’ को लेकर एकता कपूर काफी परेशान हैं और इस वजह से उनका ये शो पोस्टपोन हो गया है। ऐसे में अब ये शो मार्च में ऑनएयर नहीं हो पाएगा।

MV5BMTc3MWYxOWEtNTU1YS00ZWE3LWEyNjYtNzI5MmViYzBhZjM5XkEyXkFqcGdeQXVyNjQ2MjQ4MzQ@. V1 1

पोस्टपोन हुआ ‘लॉक अप सीजन 2’

एकता कपूर के शो लॉक अप का पहला सीजन काफी हिट साबित हुआ था। इस सीजन को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। वहीं इस बार एकता और कंगना ने हाल ही में खत्म रियालिटी शो बिग बॉस 16 की पॉपुलैरिटी को पीछे छोड़ने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने शो दूसरे सीजन को भी ओटीटी पर ही रिलीज करने का मन बना लिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अभी तक किसी भी चैनल से एकता की डील हो नहीं पाई है, जिसे ‘लॉक अप सीजन 2’ के पोस्टपोन होने की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।

MV5BNjllOWUwNzktNTZhMi00ZTQ2LWFlYWQtYTEwNmI5NGM0NjFhXkEyXkFqcGdeQXVyNjQ2MjQ4MzQ@. V1 2

ये सितारें हो सकते हैं शामिल!

बता दें की कंगना रनोट इस बार भी शो को होस्ट करने वाली हैं। शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार उमर रियाज, दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा और उर्फी जावेद का नाम सामने आया है। हालांकि जिन बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के लॉक अप ज्वाइन करने की खबर आई थी। उन्होंने एक-एक करके कंगना के शो में आने से मना कर दिया। यहां तक की उर्फी जावेद ने भी शो में जाने से इंकार कहर दिया। ऐसे में अब एकता कपूर को नए चेहरे तलाश करने पड़ रहे हैं।