“मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं” , तुम आ जाओ… परिजनों ने चोर समझकर धुना

0
364
Relatives thrashed the lover considering him as a thief
Relatives thrashed the lover considering him as a thief

यूपी के बांदा जिले में प्रेमी को को लड़की के परिजनों ने चोर समझकर पीट दिया। मारपीट में खून से लथपथ प्रेमी को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे वहां से बेहतर इलाज को लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चलिए जानते है पूरा मामला। यूपी के बंदा से मामला सामने आया हैं कि यहां लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था। और परिजनों ने उसे चोर समझकर खुब पीटा। मामला बिसंडा थाना के एक गांव का है। परिजनों की मार से घायल प्रेमी ने बताया कि वह डीजे बजाने का काम करता है। रात डीजे बजाकर घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी प्रेमिका ने फोन कर घड़ी देने के लिए बुलाया। उसने कहा कि “मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं, तुम आ जाओ और गिफ्ट वाली घड़ी ले जाओ” इसके बाद वह प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचा और दरवाजा खोलकर अंदर जाने लगा।

 

परिजनों ने चोर समझकर पीटा

प्रेमी ने बताया जब मैं दरवाजा खोलकर अंदर जाने लगा तो उसी दौरान लड़की के पिता और भाइयों ने देख लिया और चोर समझकर जमकर मेरी धुनाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के और भी लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिर सारी बातें बताईं। इसके बाद लोगों ने इलाज के लिए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। इलाज चल रहा है और जल्द ही ठीक हो जाएगा।