Rekha-Alia Video: रेखा और आलिया भट्ट ने ट्रेडिशनल लुक में बिखेरा जलवा, एक्ट्रेसेस के बीच दिखी स्पेशल बॉन्डिंग

0
349
Rekha-Alia Bhatt Viral Video

Rekha-Alia Video: बीती रात बॉलीवुड सितारों के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन किया गया था, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की इस दौरान बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को भी स्पोट किया गया। वही आलिया भट्ट ने भी इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत कि। अवार्ड सेरेमनी में पहुंचते ही आलिया सबसे पहले रेखा से मिली और उन्हें कसकर गले लगा लिया, जिसके बाद हमें दोनो के बीच एक स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली। इस बीच रेखा आलिया के कानों में कुछ बोलती दिखीं, वहीं आलिया भी रेखा से मुस्कुराते हुए बातचीत करती नजर आई। वहीं इसके बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ के इवेंट में जाते दिखे।

Capture 22

साड़ी में नजर आई दोनों एक्ट्रेस

बता दें कि हाल ही में हुए अवॉर्ड इवेंट में रेखा और आलिया ने शिरकत की जिसके बीच दोनों को एक स्पेशल बॉडं शेयर करते देखा गया। एक्ट्रेसेस के लुक की बात करें तो वीडियो में रेखा और आलिया इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ एवरग्रीन ब्यूटी रेखा इस दौरान गोल्डन बॉर्डर-क्रीम कलर की शाइनी कांजीवरम साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए नजर आई। वहीं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ एक्ट्रेस आलिया भी क्रीम ऑर्गेंजा साड़ी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती दिखी।

BeFunky collage 25

वायरल हुआ वीडियो

बता दें की आलिया और रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा- ‘दो खूबसूरत एक फ्रेम में।‘ वहीं दूसरे ने रेखा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, ‘एवरग्रीन रेखा।’

306774101 161039739877428 8794214977083552532 n

इन फिल्मों में आएंगी नजर

बात करें अगर आलिया के वर्क फ्रंट की तो बहुत जल्द एक्ट्रेस बॉलीवुड के एनर्जी स्टार रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया जल्द ही ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart Of Stone) के साथ अपनी हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली है। वहीं इसके अलावा भी उनके पास कई फिल्में हैं जिसकी अभी तक की जानकारी नहीं मिली है।