Saturday, July 27, 2024
HomeखेलMS Dhoni Birthday : धोनी का 42वां बर्थडे आज, यहां जानें उनकी...

MS Dhoni Birthday : धोनी का 42वां बर्थडे आज, यहां जानें उनकी लाइफ से जुड़ी हर बातें

MS Dhoni Birthday: झारखंड के राजधानी रांची में जन्में भारत के महान खिलाड़ी और शानदार व्यक्तित्व वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपनी 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी योग्यता से बढ़कर खुले दिल से क्रिकेट को अपनाकर दुनिया में उन्होनें अपना अनूठा पहचान बनाया है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनकी सफलताओं को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी आज अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। बीवी साक्षी और बेटी जीवा के साथ वह शहर से दूर अपने फॉर्म हाउस में खुशी-खुशी रहते हैं। हालांकि, आईपीएल में खेलकर आज भी धोनी फैंस को निराश नहीं कर रहें हैं।

इस मौके पर दुनिया भर से के फैंस और कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ी उनको जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। इस खास मौके पर स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और तिलक वर्मा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने धोनी को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक खास पोस्ट लिखा।

सुरेश रैना और जडेजा ने किया विश

सुरेश रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ” मेरे बड़े भाई एम एस धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पिच पर एक साथ समय बिताने से लेकर हमारे सपनों को पूरा करने तक। हमने जो बॉन्ड बनाई है वह कभी नहीं टूट सकती है। एक दोस्त और लीडर होने के नाते आपकी जो ताकत है। उसने मुझे लाइफ में बहुत गाइड किया है। आने वाले कल में आप खूब एन्जॉय करे, खूब सफल हुए और आपकी अच्छी सेहत बनी रहे। इसी तरह लीड करते रहे, चमकते रहे और अपने जादू को हर तरफ फैलाते रहे।

Image

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर रवींद्र जडेजा ने भी धोनी को विश किया। जड्डू ने ट्विटर अकाउंट से लिखा,  “2009 से में आपके साथ हूं और हमेशा रहूंगा। माही भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको पीली जर्सी में जल्दी देखूंगा।”

फैंस ने दिए शानदार तोहफा

यही नहीं आपको बता दें कि एमएस धोनी को जन्मदिन पर उनके फैंस नें धोनी को शानदार तोहफा दिया है। हैदराबाद के लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी का 52 फिट का कट आउट लगाया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में फैंस ने माही का 77 फीट का कट आउट लगाया जो आज तक का सबसे बड़ा कट आउट है। इससे पहले किसी क्रिकेटर का इतना बड़ा कट आउट नहीं बना है।

धोनी का फैमली बैकग्राउंड

एमएस धोनी (MS Dhoni) का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (वर्तमान झारखंड) में एक हिंदू राजपूत परिवार में पान सिंह और देवकी देवी के घर हुआ था। उनका पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोडा के लमगड़ा ब्लॉक में है। उनके पिता, पान सिंह, उत्तराखंड से रांची चले आए और मेकॉन में जूनियर मैनेजर के पदों पर काम किया। धोनी की एक बहन जयंती गुप्ता और भाई नरेंद्र सिंह धोनी  हैं। धोनी ने 1995-98 के दौरान कमांडो क्रिकेट क्लब में प्रभावशाली विकेटकीपिंग स्किल दिखाया और उन्हें 1997-98 सेशन के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर -16 चैंपियनशिप के लिए चुना गया और उन्होंने अच्छा खेला। वर्ष 2001-2003 के दौरान, धोनी पश्चिम बंगाल में दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर TTE (Travelling Ticket Examiner) थे।

माही का प्यार और फिर शादी

माही जब 20 साल के थे और भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए थे, उसी वक्त उनकी मुलाकात प्रियंका झा नाम की एक लड़की से होती है। दोनों के बीच धीरे-धीरे मोहब्बत पनपी। प्रेम इतना बढ़ गया था कि धोनी प्रियंका से शादी करना चाहते थे। लेकिन साल 2002 में प्रियंका का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। ये बात माही को तब पता चली जब वह टूर्नामेंट खेलकर भारत लौटे।

When M.S Dhoni lost his girlfriend Priyanka Jha, know how he cope up with it - गर्लफ्रेंड की मौत से टूट गए थे महेंद्र सिंह धोनी

प्रियंका के एक्सीडेंट ने धोनी को अंदर से तोड़ दिया था जिसके बाद उन्होनें हार नहीं मानी और टीम इंडिया के लिए अहम पारियां खेलते रहे। धोनी ने साल 2010 में बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत के साथ शादी कर ली। कहा जाता है कि कैप्टन कूल प्रियंका झा और उनके साथ साझा किए गए पलों को कभी नहीं भूल पाए। इसका जिक्र उनके बायोपिक फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी में देखने को मिलती है।

धोनी का अंतर्राष्ट्रीय करियर

धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के ज़रिए की थी। अब वे सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं।  धोनी भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी टीम ने इंडिया ने पहली आईसीसी ट्रॉफी 2007 (टी20 वर्ल्ड कप 2007) में जीती थी। साल 2011 मे वनडे विश्व कप और 2013 ने चैंपियंस ट्रॉफी दिलाया। धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं।

MS Dhoni Birthday: वर्ल्ड कप या IPL तो छोड़िए... इन 8 अनोखे रिकॉर्ड की वजह से धोनी की दीवानी है दुनिया

इसके अलावा वनडे में उन्होंने 50.58 की औसत से 10773 रन जड़े हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 37.6 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 16 शतक लगाए हैं।

आईपीएल में धोनी का जादू

हाल ही में खेले गए आईपीएल 2023 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए टीम को विजेता बनाया था। सीएसके ने पांच ट्रॉफी जीती है जो सभी धोनी के ही कप्तानी ने आया है। आईपीएल मे धोनी की टीम सबसे सफल टीम से एक है। सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में उसने मंबई इंडियंस का रिकार्ड की बराबरी की। धोनी अब तक अपने आईपीएल करियर में 250 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों की 218 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े हैं।

Image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular