Ratan Raajputh: ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ की लीड एक्ट्रेस रतन राजपूत के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। इस शो के जरिए रतन ने सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना तो ली, लेकिन इसके बाद से वो पर्दे पर नजर नहीं आईं। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी जरूर रहती हैं। बीते दिनों रतन ने टीवी इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच का पर्दाफाश कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं अब इसी कड़ी में रतन ने टीवी के बाद अब साउथ इंडस्ट्री को लेकर भी एक चौकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।
रतन राजपूत ने खोला साउथ इंडस्ट्री का कच्चा चिट्ठा
आपको बता दें कि बीते दिनों टीवी इंडस्ट्री में चल रहे कास्टिंग काउच के खुलासे के बाद अब रतन राजपूत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साउथ इंडस्ट्री का भी कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। दरअसल, रतन ने बताया कि लोग साउथ इंडस्ट्री को काफी आदर्शवादी समझते हैं, लेकिन वहां भी कास्टिंग काउच काफी ज्यादा प्रचलित है। उन्होंने दावा किया है कि लाली की भूमिका के दौरान उन्हें साउथ इंडस्ट्री से कई कॉल आए थे, लेकिन हर बार उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था।
रतन राजपूत ने किया साउथ इंडस्ट्री का पर्दाफाश
दरअसल, रतन राजपूत ने साउथ इंडस्ट्री में फैले कास्टिंग काउच पर खुलासा करते हुए कहा कि, “मुझे साउथ से कई फोन आते थे, कुछ बहुत अच्छे निर्देशकों से, लेकिन इसके साथ ही वे कहते थे कि रतन जी आपको थोड़ा वजन बढ़ाना होगा, आप बहुत पतली हैं”।
रतन राजपूत से समझौता करने की हुई थी डिमांड
बता दें कि एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि उस दौरान कॉल पर उनसे उस व्यक्ति ने कहा कि, “आप यहां के नियमों को पहले से ही जानती हैं। मैंने उनसे इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आप जानती हैं कि इंडस्ट्री में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर (केवल लीड) और डीओपी भी हो सकते हैं। मैंने उनसे सीधे पूछा कि इसके बारे में क्या है, और फिर उन्होंने कहा कि आप जानती हैं, यहां आपको समझौता करना होगा”।
