Rashmika Mandana: इस फिल्ममेकर के साथ काम करना चाहती है रश्मिका मंदाना, बोंली- फिल्म देखकर आ गए थे आंखो में आंसू

0
487
Rashmika Mandana

Rashmika Mandana: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज के समय की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक्टिंग से लेकर खूबसूरती के मामले में उनका कोई जोड़ नही है और साथ ही उनके फैंस की भी कमी नहीं है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

इस फिल्म में एक बार फिर एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। पुष्पा का फीवर तो लोगों के सर चढ़कर बोला था। और इसी के साथ ‘पुष्पा’ ने देश और दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की थी। वहीं फैंस अब ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं रश्मिका को अखिरी बार फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। इनके अलावा कई फिल्म निर्माताओं भी उन्हें अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाना चाहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया कि आखिर वो किस निर्देशक के साथ काम करना चाहती है।

  rggrgrrgwfe

इस फिल्ममेकर के साथ काम करना चाहती है रश्मिका

आपको बता दें कि हाल ही में रश्मिका ‘गम गम गणेशा’ के प्री-रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर बेहद सफल निर्देशक साई राजेश के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। एक्ट्रेस ने बताया कि साई राजेश की फिल्म ‘बेबी’ देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वह तभी से उनके साथ काम करना चाहती हैं।

रश्मिका ने राजेश की अद्भुत और असाधारण निर्देशन एवं अटूट समर्पण की तारीफ की। इस दौरान रश्मिका ने उनके निर्देशन में एक जटिल किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की। ‘गम गम गणेशा’ एक क्राइम कॉमेडी है। फिल्म में आनंद देवरकोंडा और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। नवोदित निर्देशक उदय शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

tgggf4

सलमान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी रश्मिका

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर व्यस्त चल रही हैं। फिल्म को सुकुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आने वाली है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।