Holi 2023 : 30 साल बाद होली पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

0
432
Holi 2023

Holi 2023 : हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल 7 मार्च 2023 को होलिका दहन किया जाएगा। जबकि होली (Holi 2023) का त्यौहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। ज्योतिषों के अनुसार इस बार होली का पर्व बहुत ज्यादा खास है। करीब 30 साल बाद इस बार होली पर अद्भुत संयोग बन रहे है। दरअसल, सालों बाद शनि स्वराशि कुंभ और देव गुरु बृहस्पति स्‍वराशि मीन में रहेंगे।

जानिए ये दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए होगा फायदेमंद

Image resized3 1

हिंदू पंचाग के अनुसार, इस बार होली (Holi 2023) पर कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि की युति बन रही है, जिसे त्रिग्रही योग कहा जाता हैं। ऐसे में ये दुर्लभ संयोग कई राशियों के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होगा। इससे उनके ग्रह तो सुधरेंगे ही। साथ ही जीवन में अपार सफलता मिलेगी।

वृष राशि

वृष राशि वाले लोगों के लिए ये संयोग अत्यंत लाभकारी होगा। इससे उनको अपने करियर में नाम और पैसा दोनों मिलेंगे। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इसके अलावा अगर आप किसी बड़ी चीज में निवेश करने वाले है। जैसे कि नया वाहन, घर, जमीन आदि तो ये समय बहुत अच्छा है।

मिथुन राशि

हिन्दू शास्त्र के अनुसार ये गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक होगा। इससे उनकी आय में वृद्धि व नौकरी में प्रमोशन की संभावना बढ़ रही है। इसके अलावा आपका शरीर ऊर्जा से भरपूर रहेगा जिससे आप स्वस्थ व उत्साह से भरपूर रहेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी ये योग फलदाई साबित होगा। इस समय आपको नए वाहन, भवन और जमीन का सुख मिल सकता हैं। साथ ही आपको अपने बिजनेस में अपार धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा आपको जीवन में अपार सफलता मिलेगी, जिससे आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।