Tezaab Remake: तेजाब के रीमेक में रणवीर सिंह आएंगे नजर, इस हसीना संग करेंगे पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस

0
519
Tezaab Remake
Tezaab Remake

Tezaab Remake: साल 1988 में रिलीज हुई अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘तेजाब’ (Tezaab) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में चंकी पांडे और अनुपम खेर भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। वहीं अब इस फिल्म का जल्द ही रीमेक बनने वाला है जिसमें रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

321364450 2953122721663921 8945920301621957872 n

रणवीर-जाह्नवी पहली बार करेंगे स्क्रीन शेयर

रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर को एक साथ स्क्रीन पर देखने की फैंस की इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। दोनों अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की आइकॉनिक फिल्म तेजाब के रीमेक में एक साथ देखने को मिलेंगे। पिछले साल यह जानकारी सामने आई थी कि मशहूर प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और वह फिल्म पर जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहते हैं।

320212646 222862190092302 3160432772612857696 n

मॉडर्न कॉन्सेप्ट पर बनेगी फिल्म

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दावा किया गया है कि मेकर्स ने फिल्म में रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर को कास्ट करने का फैसला ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर को साइन करना चाहते थे, लेकिन अब उनका इरादा बदल गया है। तेजाब के राइट्स खरीदने के बाद मुराद खेतानी ने बताया कि, ”यह एक आइकॉनिक फिल्म है और जब हम इसे बनाएंगे तो इसकी कहानी को आधुनिक समय के अनुरूप ढालेंगे।” वहीं इस खबर के सामने आने के बाद ओरिजनल फिल्म के निर्देशक एन चंद्रा की राय इससे अलग थी। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी फिल्मों को छेड़ना नहीं चाहिए।

 

दोनों की आखिरी फिल्म रही फ्लॉप

एक्टर्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म ‘सर्कस’ में दिखे थे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं, जाह्नवी कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ‘मिली’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के बेहतरीन अदाकारी के बावजूद यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।