Ranveer Singh Statement: रणवीर सिंह ने की दीपिका की तारीफ, वाइफ के लिए कही ये बात

0
325
Ranveer-Deepika
Ranveer-Deepika

Ranveer Singh Statement: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आए दिन अपने लुक्स और फैशन सेंस को लेकर चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। इसके अलावा उन्हें इंडस्ट्री का एनर्जी स्टार भी कहा जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने दीपिका (Deepika Padukone) की जमकर तारीफ की है। एक्टर के बयान जमकर लाइमलाइट बटोर रहा है।

r13 2 1

एक्टर ने दीपिका को कहा-घरेलु

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी वाइफ के बारे में बात करते हुए एक्टर ने दीपिका की जमकर तारीफ की। बात करते हुए उन्होंने कहा कि दीपिका घरेलु हैं और उन्हें होममेकर बनना पसंद है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा की दोनों एक साथ खुब मस्ती करते है और वो उन्हें काफी परेशान भी करते हैं। एक्टर ने कहा कि वे दीपिका को बार-बार ये बोलकर चिढ़ाते है कि वो एक डॉल हाउस वाली गर्ल की तरह हैं।

r12 1 1

एक्टर ने की जमकर तारीफ

इंटरव्यू के दौरान अपने नए घर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि, ‘हम दोनों नए घर में टाइम बिताना पसंद करते हैं। वो अपने हर काम में इतनी बिजी रहती है और मैं भी बिजी रहता हूं, और वो बहुत घरेलू है। हम ज्यादा बाहर नहीं जाते हैं और हम घर पर एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।’

r11 1 1

वर्कफ्रंट

बात करें अगर दोनों के वर्कफ्रंट की तो दीपिका जल्द ही बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) संग ‘पठान’ (Pathaan) में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक्शन करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन संग उनकी पहली एरियल फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) में भी नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्टर इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे।