Randeep Hooda: हादसे के बाद पहली बार रणदीप हुड्डा ने दिखाई झलक, फैंस ने की जमकर तारीफ

0
351
Randeep Hooda Recovery Video

Randeep Hooda: कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक हादसे का शिकार हो गए थे। दरअसल, एक्टर फिल्म शूटिंग के दौरान घुडसवारी करते हुए घोड़े से गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस हादसे में उन्हें घुटने में काफी चोटें आई थी, जिसे लेकर उनके परिजन सहित फैंस भी काफी चिंतित थे। हालांकि अब हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने शेयर किया वीडियो

हादसे के बाद अब हाल ही में रणदीप हुड्डा ने पहली बार अपनी झलक दिखाई है। दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम एरिया में वर्कआउट करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हादसे के बाहजूद भी एक्टर की ये इंटेस ट्रेनिंग देख पता लग रहा है कि वो अपनी फिटनेस को लेकर कितने सीरियस रहते हैं। वहीं वीडियो शेयर करने के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘चल उठ बंदेया ऐ खून बोलदा, रग-रग में रीझ जुनून बोलदा! रिकवरी मोड ऑन है।’

328306529 799580344698029 2538860079430998 n

फैंस ने बढाया एक्टर का हौसला

हादसे के बाद एक्टर को रिकवर करते देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्टर के इस वीडियो पर यूजर्स दिलचस्प रिएक्शन देकर उनके हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘रणदीप आप उन लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘शेर की बात ही अलग है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘महादेव आपकी रक्षा करे और आपको जल्दी से ठीक करे। हमारी यही प्रार्थना रहेगी।’

319914691 1641524369583351 8806282394741024752 n 1

दूसरी बार लगी घुटने पर चोट

आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा को दूसरी बार घूटने पर चोट लगी है। इस हादसे के पहले भी सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग के दौरान एक्टर एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए गंभीर रुप से घायल हो गए थे, जिसमें उन्हें घुटने में काफी चोट आई थी। वहीं दूसरी बार भी उनके साथ हादसा हुआ और उसी जगह पर चोट लगी। ऐसे में उनके फैंस चिंतित थे, लेकिन अब एक्टर को ठीक देख सभी ने राहत की सांस ली है।