Ranbir Kapoor: अंकल बुलाने पर रणबीर हुए नाखुश, कहा- ‘आर के बुला दे यार’

0
467
Ranbir Kapoor Viral Video

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मकार’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर्स अपने इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में दोनो को ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर स्पॉट किया गया था, जहां एक्टर्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। वहीं अब हाल ही में एक्टर को सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर देखा गया है, जिसकी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इंडियन आइडल के सेट पर रणबीर और श्रद्धा

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मै मकार’ के प्रमोशन में जोरों- शोरों से लगे हुए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए इंडियन आइडल 13 के मंच पर पहुंचे थे। इस शो के दौरान रणबीर कपूर को शो की एक छोटी कंटेस्टेंट से बात चीत करते देखा गया और उसने बात चीत के दौरान रणबीर को अंकल कहकर बुला दिया, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इस बात से रणबीर काफी नाखुश नजर आए और बच्ची को अंकल ना बुलाने को कहने लगे। रणबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

1405891

अंकल नही आर के बुलाओ- रणबीर कपूर

दरअसल, शो के एक प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडियन आइडल के मंच पर एक छोटी कंटेस्टेंट ने जब रणबीर को अंकल कहकर पुकारा तो वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगा कर हंसने लगे। वहीं रणबीर उस छोटी कंटेस्टेंट से कहते नजर आए कि ‘यार मुझे अंकल मत बुलाओ’। रणबीर के मना करने के बाद वो बच्ची उनसे पूछती है कि, ‘आप ही मुझे बता दो कि मैं आपको क्या बोलूं?’ इसपर जवाब देते हुए रणबीर कहते है कि, ‘मुझे आर के बोल दो।‘ इसके बाद उस लड़की ने रणबीर से उनके चेहरे पर कलर लगाने की रिक्वेस्ट की और एक्टर तुरंत सीट से उठकर स्टेज पर आते हैं और उस कंटेस्टेंट से गुलाल लगवाते हैं और खुद भी उसे गुलाल लगाते नजर आते हैं।।

319884232 3363465850647190 8085418251160784761 n 4

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को होली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बात करें अगर इस फिल्म की तो ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर को क्लीन शेव में देखा जा सकता है। वहीं अपनी अगली फिल्म ‘एनिमल’ में दाढ़ी वाले रफ लुक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं और इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।