Alia Bhatt: बेटी राहा को लेकर काफी सेंसिटिव है रणबीर कपूर, आलिया ने किया खुलासा

0
291
Ranbir Kapoor Is Sensitive About Her Daughter Raha Says Alia

Alia Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट आए दिन लाइमलाइट में छाई रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा आलिया अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने पति रणबीर कपूर को लेकर भी अक्सर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। आए दिन कपल किसी न किसी इंटरव्यू में एक-दूसरे को लेकर कई खुलासे करते रहते हैं। इसी कड़ी में आलिया भट्ट ने हाल ही में रणबीर कपूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, आलिया के मुताबिक रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर काफी सेंसिटिव हैं।

alia ranbir revelations

आलिया ने रणबीर को लेकर किया खुलासा

हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के लिए कितने सेंसिटिव हैं। आलिया ने कहा, ‘मैं जिस रणबीर कपूर को जानती हूं वो थोड़ा सेंसिटिव, वफादार और सहायक रहा है। लेकिन राहा के जन्म के बाद से वह और ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं।’

Alia Bhatt with Ranbir Kapoor

आलिया ने आगे कहा कि, ‘घर में वह ऐसे पिता के रूप में जोकि राहा को गोद में एक सेकेंड से ज्यादा लेने पर मुश्किल में नजर आते हैं। बेटी राहा को लेकर ट्रैवल करना रणबीर को काफी ज्यादा पसंद है। वो दोनों कार की विंडो साइड बैठकर सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। जिसके जरिए वे नेचर को देखकर काफी खुश होते हैं।’

Ranbir Kapoor Alia Bhatt compete to win the Rapid Fire Ayan Mukerji Brahmastra

रणबीर-आलिया का वर्क फ्रंट

कपल के वर्क फ्रंट की बात करें तों आलिया बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाली हैं। आलिया की ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिसमें वो बॉलीवुड के एनर्जी स्टार रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा आलिया जल्द ही फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart Of Stone) से अपनी हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर अगली बार अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में दिखाई देंगे। रणबीर की एनिमल इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी, जिसमें वो साउथ की हसीन डिवा रश्मिका मंदाना संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।