Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनAnimal: एनिमल’ को लेकर हुए विवाद पर पहली बार रणबीर कपूर ने...

Animal: एनिमल’ को लेकर हुए विवाद पर पहली बार रणबीर कपूर ने दिया अपना रिएक्शन, विवाद को लेकर तोड़ी एक्टर ने चुप्पी

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म  ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों मे दस्तक दी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

वहीं हाल ही में एनिमल की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी जिसमें एनिमल की फुल टीम ने धमाल मचाया था। एनिमल को ऑडियन्स और क्रिटिक के मिक्स रिव्यू मिले हैं। कुछ लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है तो कुछ इसे बहुत नेगेटिव बता रहे हैं। वहीं अब रणबीर कपूर ने पहली बार ‘एनिमल’ को लेकर हुए विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।

hjhjuiiuiooio

एनिमल पर हुए विवाद पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि ‘एनिमल’ में दिखाई गई वॉयलेंस और वल्गेरिटी सहित  इसके कई डायलॉग्स पर भी काफी विवाद हुआ था। कईं लोगों ने फिल्म में दिखाई गई हिंसा पर ऑब्जेक्शन खड़ा किया था बावजूद इसके इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया और दमदार कलेक्शन भी किया।

वहीं फिल्म को मिली सुपर-डुपर सफलता के बाद हाल ही में इसकी सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई थी। इसी दौरान रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ को लेकर हुई आलोचना पर चुप्पी तोड़ी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुकाबिक रणबीर कपूर ने कहा,” एनिमल को मिली इस सक्सेस का  मैं बहुत आभारी हूं।

हालांकि कुछ लोगों को फिल्म पर ऑब्जेक्शन भी था और इसकी काफी आलोचना भी की गई। लेकिन बॉक्स ऑफिस नंबर्स ने साबित कर दिया कि फिल्मों से ऊपर कुछ नहीं है फिर चाहे कोई बुराई करे या तारीफ।”

hghghuuiuiooi

एनिमल ने किया धमाकेदार कारोबार

गौरतलब है कि ‘एनिमल’ ने देश और दुनिया में जमकर नोट छापे हैं। इस फिल्म ने रिलीज के 40 दिनों में घरेलू बाजार में 550 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 900 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है। बता दें कि ‘एनिमल’ का डायरेक्शन संदीप कुमार रेड्डी ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular