Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना से पूछा रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

0
415
Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म एनिमल’ का टीजर सामने आया है, जिसके बाद से फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इन दिनों दोनो ही एक्टर फिल्म का जोरों शोरों से प्रमोशन करने में काफी बिजी हैं। वहीं हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने रश्मिका से एक ऐसा सवाल पुछ कि वो शर्म से लाल हो गई।

ezgif.com webp to jpg 19

रश्मिका से रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर रणबीर कपूर ने पूछा सवाल

आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर और रश्मिका काफी मस्ती-मजाक के मूड में नजर आए। इस दौरान रणबीर कपूर ने रश्मिका से सवाल किया कि उनके विजय देवरकोंडा फेवरेट है या मैं? इस सवाल को सुनकर रश्मिका शरमा जाती है। इस मौके पर दोनों सितारों ने बालकृष्ण की 2017 की फिल्म पैसा वसूल के टाइटल ट्रैक पर भी डांस किया।

वहीं रणबीर ने ये भी खुलासा किया कि एनिमल की टीम पुष्पा: द रूल की कहानी के बारे में अटकलें लगा रही है, जो 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज की अगली कड़ी है, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका हैं। रणबीर से ये भी पूछा गया कि पत्नी आलिया भट्ट के अलावा वह किसका सोशल मीडिया अकाउंट सबसे ज्यादा चेक करते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने रश्मिका मंदाना की तरफ देखा।

ezgif.com webp to jpg 20

ये है एनिमल की कहानी

वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो एनिमल में अभिनेता अनिल कपूर भी हैं। ‘एनिमल’ की कहानी एक परेशान बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड के खतरनाक बैकग्राउंड पर बेस्ड है। इस वजह से फिल्म का हीरो साइकोपैथ में बदल जाता है। फिल्म में एक बेटे का अपने पिता के प्रति जुनूनी प्यार भी दिखाया गया है। ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल निभाया है।