South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. PCB चीफ पर रमीज राजा ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – नजम सेठी को पीसीबी अध्यक्ष बनाना एक राजनैतिक कदम
 PCB चीफ पर रमीज राजा ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – नजम सेठी को पीसीबी अध्यक्ष बनाना एक राजनैतिक कदम
खेल

PCB चीफ पर रमीज राजा ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – नजम सेठी को पीसीबी अध्यक्ष बनाना एक राजनैतिक कदम

by News Desk January 20, 2023

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। जब से पीसीबी के चेयरमैन के पद से बर्ख़ास्त किए गए हैं तब से रमीज राजा लगातार नजम सेठी को निशाना बना रहे हैं। दरअसल, रमीज राजा ने पीसीबी के वर्तमान चीफ नजम सेठी पर फिर से कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मालूम हो कि पाकिस्तान की सरकार ने रमीज राजा को पद से हटा कर नजम सेठी को पीसीबी के चैयरमैन पद पर बैठाया था। जिसके बाद बौखलाते हुए राजा ने एक के बाद एक कई खुलासे किए।

Tried knocking sense in his head, but he's beyond repair': Ramiz on PAK great | Cricket - Hindustan Times

पाकिस्तान क्रिकेट का हाल बेहाल

पाकिस्तान क्रिकेट का बुरा दिन जारी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का घरेलु मैदान पर सिक्का नहीं चल रहा। लगातार नाकामयाबी हाथ लग रही है। पिछले छह महीनों में कई बदलाव किए गए। उम्मीद ये थी कि पाकिस्तान के क्रिकेट टीम में सुधार आएगी। लेकिन इनदिनों कुछ और ही देखने को मिल रही है। लगातार विवाद जारी है और इसी को देखते हुए हाल ही में मिकी आर्थर ने भी पीसीबी के कोच के ऑफर को ठुकरा दिया था।

Ramiz Raja removed as PCB chairman, Najam Sethi takes charge

नजम सेठी को पीसीबी अध्यक्ष बनाना एक राजनैतिक कदम

नजम सेठी को पीसीबी अध्यक्ष बनाना एक राजनैतिक कदम बताते हुए राजा ने कई आरोप लगाए। पाकिस्तान टीवी चैनल जियो सुपर पर रमीज राजा ने बातचीत के दौरान कहा, “अगर आप इस महान खेल को पर्याप्त सम्मान नहीं देते हैं तो भविष्य काफी अंधकार भरा होने वाला है। यह बिल्कुल सही नहीं है जब किसी व्यवस्था को अच्छे से नहीं चलने देते और भाई-भतीजावाद और राजनीति के सहारे देश के लिए क्रिकेट चलाने के लिए आ जाते हैं।

Pakistan Cricket Board chairman Ramiz Raja sacked, Najam Sethi to take over PCB top job - India Today

हमें पहले यह समझने की जरूरत है कि कानून व्यवस्था है भी या नहीं? आपने संविधान को ही बदल दिया है। क्रिकेट के खेल में एक नॉन-क्रिकेटर की क्या जरूरत है, इसपर बहस होनी चाहिए। यह हमारा मैदान है और हमें पता है कि क्या करना है। क्रिकेट को चलाने के लिए हमें बैसाखियों की जरूरत नहीं है। जैसा कि यह मौजूदा प्रशासन कर रहा है।”

हालांकि राजा के इन आरोपों को पीसीबी चीफ ने नजरअंदाज किया है। बता दें कि ये वहीं राजा है जिन्होंने भारत और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कई बातें बोली थी।

 

 

Share This:

Tags: cricket news pakistan Pakistan cricket Pakistan cricket board PCB PCB chief Najam Sethi Ramiz raja
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.