Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
Homeधर्मRakshabandhan 2024 : जानिए इस बार कब है रक्षाबंधन, साथ ही इस...

Rakshabandhan 2024 : जानिए इस बार कब है रक्षाबंधन, साथ ही इस पर्व की कहानी

Rakshabandhan 2024: सावन महीने में आने वाले सभी प्रमुख त्योहारों में रक्षा बंधन भी एक हैं। ये त्योहार साल में आने वाले सभी बड़े त्योहारों में से एक माना जाता हैं। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई बहन को रक्षा करने का वादा करता हैं। रक्षा का अर्थ होता हैं “सुरक्षा” और बंधन का अर्थ होता हैं “बाध्य”। रक्षा बंधन के त्योहार भाई बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता हैं। इस वर्ष 19 अगस्‍त दिन सोमवार को रक्षा बंधन मनाई जाएगी।

क्यों मनाया जाता हैं रक्षाबंधन ?

हिन्दू धर्म में रक्षा बंधन त्योहार को मनाने के पीछे कुछ कथाएँ बताई जाती है –

वृत्रअसुर नाम के एक राक्षस ने स्वर्ग पर राज्य करने के लिए इन्द्र को युद्ध का निमंत्रण दिया। वृत्रअसुर बहुत शक्तिशाली था। उसे युद्ध में हराना बहुत मुश्किल था। तब इन्द्र की बहन इंद्राणी ने अपने तपोबल से एक रक्षा सूत्र बनाया और इन्द्र की कलाई पर बांधा। जिससे इन्द्र की उस युद्ध में जीत हुई।

Rakshabandhan 2024

एक कथा के अनुसार जब महाभारत का युद्ध हो रहा था तब युधिष्ठर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा की मैं अपनी सेना को कैसे विजयी बनाऊ। तब श्री कृष्ण ने उनसे कहा की अपने सभी सैनिकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधों। तब युधिष्ठर ने अपनी सेना के हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर सबको आत्मिक बल दिया और उस युद्ध में उनकी सेना की ही जीत हई। ये घटना सावन के महीने की पूर्णिमा को हुई थी उसी दिन से ये दिन रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता हैं।

जब राजा बलि के दान से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उनसे वरदान मांगने को कहा तब राजा बलि ने उनसे अपने साथ पाताल लोक में निवास करने को कहा। माता लक्ष्मी को जब पता चला तो उन्होंने एक महिला का रूप धारण कर के राजा बलि को रखी बांधी तथा अपना भाई बना लिया। माता लक्ष्मी के राखी बांधते ही राजा बलि ने उनसे उपहार मांगने को कहा तब माता लक्ष्मी ने अपने असली रूप में आ कर उनसे भगवान विष्णु को वचन मुक्त करने को कहा।

 

Rakshabandhan 2024

कैसे मनाया जाता हैं रक्षाबंधन ? | Rakshabandhan 2024

जैसे की हमने बताया की रक्षाबंधन का त्योहार भाई – बहन का त्योहार होता हैं। इस दिन बहन अपने भाई के लिए कच्चे सूत से बनी रखिया लाती हैं। भाई भी अपनी बहन को उपहार और रक्षा का वरदान देता हैं। बहन अपने भाई के माथे पर लाल रोली का तिलक लगाकर उसकी आरती करती हैं और राखी बांधकर मीठा खिलाती हैं। इस दिन न केवल कुवारी लड़कियां अपने भाई को राखी बांधती हैं। शादी-शुदा लड़कियां भी अपने भाई को राखी बांधने भाई के घर आती हैं।

रक्षा बंधन के त्योहार में कुछ दिन पहले ही बाजारों में रौनक लग जाती हैं। चारों और रखिया और मिठाई मिलती हैं। सभी बहने अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। हिन्दू धर्म में रक्षा बंधन का त्योहार सालों से बहुत धूम-धाम से मनाया जाता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular