Rakhi Sawant : ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनवाना चाहती है राखी अपनी बायोपिक,आदिल के संग चल रहे विवादों के बीच राखी ने जताई ख्वाहिश

0
500
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant : बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपने पति आदिल खान के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि राखी ने दुर्रानी से इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की और इस्लाम अपना लिया। लेकिन कुछ टाइम बाद ही राखी और आदिल के बीच भी काफी अनबन शुरू हो गई। बाद में राखी ने आदिल पर कईं गंभीर आरोप लगाए।

वहीं राखी सावंत ने हाल ही में अपने अलग रह रहे पति आदिल दुर्रानी के साथ अपने विवाद को लेकर मैसूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। कॉन्फ्रेंस में एक्ट्रेस ने दावा किया कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया है और वह बॉलीवुड में और भी लोगों के साथ ऐसा करेगा। इसके बाद राखी ने कहा कि वह चाहती हैं कि ‘कांतारा’ के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी उन पर बायोपिक बनाएं।

ezgif.com webp to jpg 7 2

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan : जब एक्शन सीन शूट करते समय मरते-मरते बचे थे अमिताभ बच्चन, गंभीर चोट के कारण कोमा में थे बिग बी

Rakhi Sawant ने ऋषभ शेट्टी को लेकर जताई खवाहिश

गौरतलब है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी की आंखे छलक पड़ी उन्होंने रोते हुए दावा किया कि आदिल ने उनकी शादी के दौरान उन पर काफी “अत्याचार” किया था। इसके बाद उन्होंने इच्छा जताई कि ऋषभ शेट्टी उनकी बायोपिक का निर्देशन करें। इससे पहले, राखी का यह दावा करने के लिए मज़ाक उड़ाया गया था कि उन्होंने अपनी अपकमिंग बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और विद्या बालन से कॉन्टेक्ट किया था।

ezgif.com gif maker 20

नेटिज़न्स ने उड़ाया राखी का मजाक

आपको बात दें कि राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वहीं नेटिज़न्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया एक यूजर ने लिखा, “आलिया भट्ट सोच रही होगी ये कैसे हो सकता है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इसका बायोपिक किया तो उसकी बायोपिक खत्म, तीसरे ने लिखा, “ओह आलिया भट्ट अच्छा मज़ाक है? क्या वे???” एक अन्य यूजर ने लिखा, “डॉली बिंद्रा या बेबिका सबसे अच्छी पसंद होंगी।