Rakhi-Adil Liplock: राखी सावंत ने किया पति आदिल संग लिपलॉक, वीडियो हुआ वायरल

0
477
Rakhi-Adil Liplock
Rakhi-Adil Liplock

Rakhi-Adil Liplock: बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में राखी ने अपनी शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सबको चौका दिया है। हालांकि जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें दोनों के मैरिज सर्टिफिकेट पर सात महीने पहले के डेट पड़ी है।  इतना ही नहीं दोनों के मैरिज सर्टिफिकेट में राखी का नाम फातिमा नजर आ रहा है, जिससे यह साफ जाहिर होता है राखी ने अपने धर्म के साथ अपना नाम भी बदल दिया है। वहीं आदिल ने इस शादी को मानने के लिए थोड़ा टाइम मांगा है। इस बीच राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी अपने पति आदिल (Adil Khan Durrani) के साथ रोमांस करती नजर आ रही है।

 

राखी ने किया सरेआम रोमांस

शादी को लेकर चल रहे मुद्दे के बीच हाल ही में राखी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पती आदिल दुर्रानी संग फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग पोज देते समय एक समय पर दोनों लिप लॉक करने ही वाले होते हैं। ऐसे में दोनों का वीडियो देख ऐसा लगता है कि दोनों लिपलॉक करने रहे हैं। आपको बता दें कि राखी और आदिल का ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन शादी को लेकर चल रहे कंफ्यूजन के बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में इस वीडियो को शेयर किया है।

 

वीडियो में राखी ने ढाया कहर

राखी के लुक की बात करें तो वीडियो में एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर, थाई हाई स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने बालों को कर्ल कर, हैवी मेकअप और सिल्वर हील्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। वहीं आदिल खान दुर्रानी ब्राउन कलर का शिमरी वर्क सूट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को एक—दूसरे संग कोजी होते देखा जा सकता है और आखिर में राखी और आदिल का लिपलॉक भी देखा जा सकता है।

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधी राखी

राखी की यह दूसरी शादी है इससे पहले बिग बॉस के सीजन में राखी अपने एक्स- हस्बैंड रितेश संग नजर आई थीं। दोनों की शो में काफी लड़ाई- झगड़े भी देखने को मिले थे। घर से बाहर आने के कुछ समय बाद दोनो ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। रितेश संग तलाक के बाद राखी और आदिल की मुलाकात हुई। दोनों ने कुछ महीने तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर चोरी-चुपके निकाह कर लिया। पिछले 7 महीने से दोनों साथ रह रहे हैं। वहीं अब जाकर राखी ने अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया है। हालांकि आदिल के परिवार ने अब तक राखी को अपनाया नहीं है।

आदिल ने निकाह को मानने से किया था इंकार

बता दें कि राखी द्वारा शादी की तस्वीरें सामने आने और शादी के खुलासे के बाद आदिल ने इस निकाह को मानने से इंकार कर दिया था। वहीं कुछ समय के बाद उन्होंने इन पर सोच-विचार करने के लिए कुछ समय मांगा था। इस बीच पति के शादी से इंकार कर देने से राखी का बुरा हाल है। इतना ही नहीं उनकी मां की हालत भी ठीक नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि राखी सावंत की मां इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं, वो कैंसर से पीड़ित हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बीते दिनों राखी ने अस्पताल से एक वीडियो जारी करते हुए अपनी मां की हालत का ब्योरा भी दिया था। साथ ही वो वीडियो में काफी भावुक नजर आ रही थी। इसी के बीच शादी को लेकर चल रही टेंशन से राखी की परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

राखी-आदिल की शादी पर लगी पक्की मुहर

राखी और आदिल के निकाह की खबरों पर बातों से ज्यादा कंट्रोवर्सी हो रही है। हालांकि अब आदिल खान के एक बयान ने उन सभी कंट्रोवर्सिज पर रोक लगा दी है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए आदिल खान ने अपने और राखी सावंत के निकाह की खबरों को कंफर्म कर दिया है। इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए आदिल ने कहा, हां, मैं और राखी शादीशुदा हैं. हम दोनों ही साथ रह रहे हैं और खुश भी हैं। आदिल ने कहा कि अभी परिवार अच्छी तरह जानता है कि मैं और राखी साथ हैं, लेकिन उन्हें मनाने का प्रोसेस चल रहा है। वह अभी तक राखी के लिए माने नहीं हैं। इस पूरी प्रक्रिया में अभी कुछ समय लगेगा। पहले मैं इस बात से इनकार कर रहा था, लेकिन देखा कि जहां राखी होती है, वहां कॉन्ट्रोवर्सी होती है। तो फिर मैंने भी सोचा कि अब मीडिया में इतनी बातें होने के बाद शादी की बात को कबूल करना ठीक है।