Rakhi Sawant Detained: राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा की शिकायत से लगा बड़ा झटका

0
358
Rakhi Sawant Detained
Rakhi Sawant Detained

Rakhi Sawant Detained: बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से शादी रचाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर से मुसीबत में फंस गई हैं। राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। राखी को आज दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की है। राखी सावंत को पिछले साल शर्लिन चोपड़ा ने उनके खिलाफ दायर एक प्राथमिकी के सिलसिले में गुरुवार (19 जनवरी) को गिरफ्तार किया गया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’

राखी सावंत हुई गिरफ्तार!

मुंबई पुलिस का कहना है कि शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्लिन का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पिछले साल राखी ने पुलिस को बताया था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवंबर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

320941995 465476248996862 6400808768459985117 n

राखी और शर्लिन की हुई लड़ाई

राखी ने मीडिया से कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि उसके मेरे बारे में की गई टिप्पणियों के कारण मेरे जीवन में उथल-पुथल मच गई है। उसकी वजह से, मेरे हाल के प्रेमी ने मुझसे पूछा है कि क्या शर्लिन जो कह रही है उसमें कोई सच्चाई है। क्या सच में मेरे 10 बॉयफ्रेंड हैं। वह अभी आई और मीडिया में जो कुछ भी कहना चाहती थी, कह दिया और अब मुझे इसके लिए भुगतान करना होगा।’

320924264 504197158479259 5999308637154429412 n

प्रेग्नेंसी की खबरों से इनकार

राखी ने एएनआई से कहा, ‘आखिरकार, मैं बहुत उत्साहित हूं और मैंने शादी कर ली है, मेरा प्यार आपके लिए हमेशा अनकंडीशनल लव आदिल है।’ न्यूज एजेंसी एएनआई ने जब उनसे उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में पूछा तो उन्होंने कमेंट करने से इनकार कर दिया और कहा कि कोई टिप्पणी नहीं।’