Rajkumar Rao: शुक्रवार को व्रत रखते हैं राजकुमार राव, मां के लिए जाहिर किया एक्टर ने अपना प्रेम

0
453
Rajkumar Rao

Rajkumar Rao: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर राज कुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में राजकुमरा जान्हवी कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं एक्टर कि हालिया रिलीज फिल्म ‘श्रीकांत’ को भी काफी तारीफें मिल रही हैं।फिल्म जगत के कई मशहूर हस्तियों ने फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की है।

राजकुमार राव ने इंडस्ट्री मे एक बाहरी के तौर पर एंट्री करने के बाद अपने लिए ये मुकाम हासिल किया है।फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी दिवंगत मां से विरासत में मिली एक परंपरा के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि वह हर शुक्रवार को व्रत रखते हैं। बचपन से वह मां को शुक्रवार का व्रत करते देखते थे।

hjhjhjhgghhg
राजकुमार ने किया अपनी मां को याद

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मनोज ने बताया कि वह शुक्रवार को व्रत करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं शुक्रवार को व्रत रखता हूं। यह व्रत मेरी माँ संतोषी माँ के लिए करती थी, बचपन से ही मैंने अपनी मां का अनुसरण करना शुरू कर दिया था। 16 साल की उम्र से यह व्रत मेरे जीवन का एक हिस्सा रहा है”।

उन्होंने बताया कि व्रत की वजह से कभी-कभी उनका शेड्यूल काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। खासकर, जब वह प्रमोशन में व्यस्त होते हैं या सेट पर उन्हें अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने की जरुरत हो। फिर भी पूरी शिद्दत से वह यह व्रत करते हैं। उन्होंने बताया, “कभी-कभी, मैं खाना नहीं खाता और कभी-कभी, जब मैं काम कर रहा होता हूं और मुझे उस दिन बहुत अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, तो मैं रात में एक बार खाना खा लेता हूं।”

fgfgtfyug
शादी के समय भी मां के लिए नजर आया था एक्टर का प्यार

गौरतलब है कि राजकुमार राव अपनी से बहुत प्यार करते हैं। अपनी मां के लिए उनका प्रेम शादी के वक्त भी नजर आया था। साल 2021 में पत्रलेखा से शादी के दौरान एक दिल छू लेने वाली तस्वीर में राजकुमार अपनी दिवंगत मां की तस्वीर के सामने बैठे हुए नजर आए थे। वह उनसे आशीर्वाद लेते दिखे थे।

हाल ही में उन्होंने मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, “आप हमेशा इस दुनिया की सबसे अच्छी मां रहेंगी, मां। मुझे पता है कि आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। आपकी हर रोज़ याद आती है। मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।”