Saturday, July 27, 2024
HomeभारतRajasthan : गहलोत सरकार देगी 40 लाख महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन,...

Rajasthan : गहलोत सरकार देगी 40 लाख महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन, जानिए कब मिलेंगे?

CM Ashok Gehlot : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इसी कड़ी में राजस्‍थान सरकार (CM Ashok Gehlot) ने रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को एक-एक मुफ्त स्मार्टफोन देने का वादा कर दिया है। साथ ही इन स्मार्टफोन में करीब तीन सालों तक का फ्री इंटरनेट पैक भी होगा। आपको बता दें कि इस साल 30 अगस्त को रक्षाबंधन हैं, जिसके बाद राज्य में चुनाव की तारीख की घोषणा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- दास्तान ए गुड्डू मुस्लिम : अतीक अहमद का गुर्गा कैसे बना ‘बमबाज’, जानिए क्यों अब तक है फरार?

तीन साल तक के लिए मिलेगा नि:शुल्क इंटरनेट

शुक्रवार को राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में एक शिविर को संबोधित करते हुए ये घोषणा (Rajasthan Free Mobile Yojana) की। आपको बता दें कि सीएम ने महंगाई राहत शिविर के अवलोकन के बाद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ”चिरंजीवी योजना में हमने सभी महिलाओं को (परिवार का) मुखिया बनाया है। 1.35 करोड़ महिलाएं घर की मुखिया बनी हैं। इन महिलाओं को तीन साल के लिए नि:शुल्क इंटरनेट के साथ-साथ स्मार्टफोन मिलेगा। इतनी मात्रा में एक साथ स्मार्टफोन नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए हमने तय किया है क‍ि रक्षा बंधन पर 40 लाख स्मार्टफोन एक साथ महिलाओं को राजस्‍थान में दिए जाएंगे।”

इन परिवारों की महिलाओं को मिलेगा स्मार्टफोन

आपको बता दें कि सीएम गहलोत ने साल 2022 में विधानसभा में कहा था कि मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अन्तर्गत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 3 साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्टफोन (Rajasthan Free Mobile Yojana) दिया जाएगा। इसके तहत सभी चिरंजीवी परिवार की करीब 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन मिलेंगे। लेकिन इतनी भारी मात्रा में एक साथ इतने फोन मिलना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से इस योजना का कार्यान्‍वयन नहीं हो रहा है।

इस योजना (Rajasthan Free Mobile Yojana) के लिए बजट में 1,200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया हुआ है। हालांकि बाद में, पूरक मांग के तहत 3,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। जबकि वर्तमान में 2,600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया हुआ है। आपको बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में 30 जनवरी 2023 तक 1 करोड़ 37 लाख 82,951 परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: पुलिस ने किया नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular