बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के राइट हैंड पप्पलप्रीत को धर दबोचा, होथियारपुर से पकड़ा गया

0
412
amritpal singh

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई है। सोमवार को पुलिस ने  पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पप्पलप्रती को अमृतपाल सिंह का राइट हैंड कहा जाता है। पंजाब पुलिस ने उसको होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पप्पलप्रीत अमृतपाल का सलाहकार है, वह उसके फरार होने के समय से ही अमृतपाल के साथ साये की तरह रह रहा था।

साए की तरह अमृतपाल के रहता था साथ

अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद पप्पलप्रीत को कई जगहों पर उसके साथ देखा गया है। सोशल मीडिया पर हाल ही में अमृतपाल और पप्पलप्रीत की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत को गिरफ्तार किया है। अब उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अमृतपाल से जुड़ी कई बड़ी जानकारी मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सरेंडर न करें, पाकिस्तान चला जाए अमृतपाल…’ लोकसभा सांसद का चौंका देने वाला बयान

गौरतलब है कि 18 मार्च के बाद से पप्पलप्रीत सिंह भी लगातार फरार चल रहा था। पापलप्रीत को अमृतपाल सिंह का गुरु बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथित तौर पर वह पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। कहा जा रहा है कि अमृतपाल को भगाने में पप्पलप्रीत का महत्वपूर्ण योगदान था। आपको बता दें कि पप्पलप्रीत खुद को एक वीडियो जर्नलिस्ट और एक्टिविस्ट बताता है। 2017 में वो सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) में भी शामिल हुआ था। हालांकि 9 महीने बाद ही उसने पार्टी छोड़ दी थी।

अमृतपाल सिंह को अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस

बात अमृतपाल सिंह की करें तो पुलिस उसे पकड़ने में अब तक नाकाम रही हैं।  पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी हुई है। अमृतपाल सिंह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। अमृतपाल मामले में प्रशासन पूरी तरह सख्त है। इसे पकड़ने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रदद् कर दी गई हैं।