Bigg Boss 16: शालीन-टीना की दोस्ती पर जनता ने उठाए सवाल, सलमान खान ने भी कर दिया चैलेंज

0
394
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: छोटे पर्दे का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16′ में समय के साथ रिश्ते भी बदलते रहते हैं। जहां एक तरफ अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की प्यार भरी दोस्ती देखने को मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ शालीन भनोट और टीना दत्ता की दोस्ती के किस्से भी मशहूर हैं। हालांकि इन दिनों दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी है और उनके रिश्ते पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

जनता ने पूछे सवाल तीखे सवाल

हाल ही में कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान के साथ दर्शकों का एक पैनल नजर आ रहा है। वीडियो में आगे दिख रहा है कि जनता शालीन से सवाल पूछती हैं, ’शालीन आप हमेशा टीना के पीछे-पीछे क्यों भागते हो’। इसपर शो के होस्ट सलमान खान कहते हैं, ’क्या करें आदत है अभी।’

 

जनता ने लगाया टीना पर आरोप

प्रोमो वीडियो में आगे दिख रहा है कि जनता के सवाल और सलमान खान की बाते सुनकर शालीन भड़क जाते हैं और कहते हैं, ’मैं किसी का मोहताज नहीं हूं ये डिफाइन करने के लिए कि वो क्या है।’ इसके बाद उनके सामने एक सवाल आता है जब जनता उनसे पूछती है, ’टीना अपने फायदे के लिए शालीन का यूज कर रही है।’ ये सुनकर टीना कहती हैं, ’अब मैं इनसे दोस्ती भी नहीं निभाउंगी…क्योंकि ये मुझपर ही बैक फायर कर रहा है।’ ये सुनकर सलमान खान कहते हैं, ‘चलो मैं भी ये देखता हूं।‘

 

कौन होगा शो का विजेता?

शो के हर एक हफ्ते के साथ घर के मेंबर्स का गेम प्ले और भी गर्म होता जा रहा है। रोज घर में कोई न कोई हंगामा देखने को मिलता है। घर के सभी मेंबर्स का फोकस शो को जीतने पर है और सभी अपना बेस्ट प्रयास कर रहे है। हालांकि यह देखने वाली बात होगी की शो के विनर की ट्रॉफी किसके सर जाती है।