Saturday, July 27, 2024
HomeअपराधSex Racket Busted: मुंबई पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, भोजपुरी...

Sex Racket Busted: मुंबई पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस भी गिरफ्तार

sex racket busted:  मुंबई पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करके बड़ी कामयाबी अपने नाम कर ली है। इस मामले में पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन मॉडल को बचा लिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को एक पॉश होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ और एक लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की इंफोर्समेंट की टीम ने शाम को होटल के कमरे पर धावा बोल दिया। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार

पुलिस का दावा है कि 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री बचाए गए तीन मॉडलों के एजेंट के रूप में काम कर रही थी। अधिकारी के अनुसार, भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के अलावा, अभिनेत्री हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के ओटीटी शो और एल्बम में भी काम कर चुकी हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आपको बता दे कि, पुलिस को सेक्स रैकेट के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद होटल में छापेमारी की गई। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक सुमन कुमारी को भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा था।

यह भी पढ़ें: Surendra Matiala shot dead : राजधानी में बैखोफ हुए अपराधी! बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या

फिल्मी अंदाज में किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

जब एक्ट्रेस ने कस्टमर से डील की तो उन्होंने हर मॉडल के लिए 50 से 80 हजार रुपए मांगे। उसके बाद, पैसे लेते समय अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, छुड़ाई गई मॉडल सिनेमा में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं। मुश्किल दौर से गुजर रही इन मॉडल्स को पैसों की जरूरत थी। अभिनेत्री ने उनसे संपर्क किया और उन्हें खुद वेश्यावृत्ति के लिए धकेल दिया। गिरफ्तार भोजपुरी एक्ट्रेस केई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular