Priyanka Chopra : प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बांधे दामाद निक जोनस की तारीफों के पुल, बोलीं- ‘वो बहुत ही प्यारे जमाई हैं’

0
504
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम का परम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रिंयका और निक इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। निक और प्रिंयका कभी भी एक दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

वहीं, अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपने दामाद निक पर खूब प्यार लुटाया है और उनकी खूब तारीफ की है।

fbfbggfrfwe

प्रियंका की मां ने बांधे दामाद निक के तारीफों के पुल

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान मधु चोपड़ा ने अपने दामाद निक की तारीफों के कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि निक एक फैमिली पर्सनल हैं। वो उनकी बेटी प्रिंयका और अपनी बेटी मालती का बखूबी ख्याल रखते हैं। प्रियंका की मां ने बताया कि- निक अपनी बेटी मालती का बहुत ही अच्छे से ख्याल रखते हैं।

जब प्रिंयका अपने काम की वजह से बिजी होती हैं तो निक ही मालती के संभालते हैं। वो एक बहुत ही प्यारे और बहुत ही सम्मानजनक दामाद हैं। मधु चोपड़ा ने आगे कहा कि- मैं भी निक को बहुत प्यार और सम्मान करती हूं। वो बहुत ही प्यारे जमाई हैं। हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं। एक दूसरे से कई सारी बातें शेयर करते हैं। हमें एक दूसरे की कंपनी बहुत पसंद हैं।

निक भले ही एक विदेशी है लेकिन वो एक फैमिल पर्सनल हैं। प्रिंयका और निक दोनों ही एक दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हैं। एक अच्छी फैमिली को बढ़ाने की एक बहुत जरूरी चाबी है।

rfrfwewefwe

 बेटी को लेकर भी की बात

गौरतलब है कि अपनी बेटी प्रिंयका की तारीफ में कहा कि- प्रिंयका अपने मदरहुड को बहुत ही अच्छे से संभाल रही है। मैंने देखा है कि कैसे दोनों एक दूसरे को काम में सपोर्ट करते हैं। जब प्रियंका कहीं बाहर जाती है तो निक ही मालती को संभालते हैं। हम बहुत लकी हैं कि हमने निक को अपने दामाद के रुप में पाया है। मुझे इस बात का बहुत गर्व है कि प्रियंका अपने मदरहुड को मुझसे अच्छी तरह से संभाल रही है।