Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने पुराने रिलेशनशिप को लेकर की खुलकर बात, सालों बाद बयां किया दर्द

0
329
Priyanka Chopra Reveals Shocking Truth About Her Previous Relationships

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक हिंदी सिनेमा की देशी गर्ल के साथ इंटरनेशनल स्टार भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस हॉलीवुड में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक्शन वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई हैं, जिसमें एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं। इसी के साथ प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कई बार टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। वहीं इन सब के बीच हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिछले रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बात की है।

344865107 772256864475582 7444368626459877182 n

पुराने रिलेशन को लेकर की बात

प्रियंका चोपड़ा से हाल ही में Call Her Daddy पॉडकास्ट शो के लेटेस्ट एपिसोड में पूछा गया कि रोमांटिक पार्टनर चुनने के लिए उनका कोई पैटर्न था? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं एक के बाद एक रिलेशनशिप में रही। मैंने सभी रिलेशनशिप में खुद को समय नहीं दिया। मैंने हमेशा उन एक्टर्स को डेट किया, जिनके साथ मैंने काम किया या फिर जिनसे मैं सेट पर मिली। मुझे इस बात का अंदाजा था कि रिश्ता कैसा होना चाहिए। मैं उसकी तलाश करती रही और उन लोगों को फिट करने की कोशिश करती रही, जो मेरी लाइफ में आए।’ प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मैं सचमुच एक डोरमैट की तरह बन जाती और फिर मैं ऐसा सोचती कि यह ठीक है क्योंकि, आप जानते हैं कि महिलाओं को इतने लंबे समय से यही बताया जाता रहा है कि हमारा रोल फैमिली को एक साथ जोड़ना है और जब आपका पति घर आए, तो उसे सहज महसूस कराना है।’

343296375 241352245105365 171732542216081962 n

2018 में रचाई थी शादी

बता दें कि साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गई। उन्होंने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ शादी रचाई। इसके पहले दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं अब प्रियंका और निक की एक बेटी है, जिसका नाम मालती है। आपको बता दें कि मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए साल 2022 में हुआ है। कपल अक्सर बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहता है।