Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनMalti Marie Chopra Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार रिवील किया बेटी...

Malti Marie Chopra Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार रिवील किया बेटी मालती का फेस, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Priyanka Chopra Reveals Her Daughter Face: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का नाम इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल्स में शुमार है। दोनों अक्सर ही अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में छाए रहते है। इस कड़ी में एक बार फिर प्रियंका अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी बेटी मालती (Malti) की एक फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।

 

एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी बेटी की फोटो

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस की बेटी मालती की एक झलक देखने को मिल रही है। बता दें कि तस्वीर में बेबी की आंखें ढ़की हुई हैं, लेकिन एक्ट्रेस की बेटी की एक झलक ने ही फैंस का दिल चुरा लिया है। प्रियंका ने स्टोरी लगाते हुए तस्वीर पर लिखा है, आई मीन।

 

एक्ट्रेस की बेटी का पूरा नाम

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का पूरा नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) है। मालती की हल्की सी झलक देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस में पूरा फेस देखने की मांग कर रहे हैं। फैंस मालती की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

इन फिल्मों में आएंगी नजर

बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो प्रियंका जल्द ही संजय लीला भंसाली कि फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा सिटाडेल में भी दिखाई देंगी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस भविष्य में विशाल भारद्वाज की फिल्म में भी नजर आने वाली है। इसके साथ जल्द ही जी ले जरा में प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ संग स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular