Bigg Boss 16 Latest Update: प्रियंका चाहर चौधरी के नाम का बजा डंका, सोशल मीडिया पर छाई बीबी हाउस कंटेस्टेंट

0
287
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Latest Update: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस कुछ ही दिन दूर है। इस हफ्ते 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले होगा, जिसके बाद हमें इस सीजन का विनर मिल जाएगा। दरअसल, शो में अब सिर्फ 6 सदस्य ही बचे हैं,  जिसमें प्रियंका चहर चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टैन शामिल हैं। अब बस 2 हफ्ते में इनमें से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम करेगा। शो के विनर को लेकर पहले भी कई प्रेडिक्शन्स किए जा चुके हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर फिर एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि किस कंटेस्टेंट के जीतने के सबसे ज्यादा चांस है।

बिग बॉस सीजन 16 विनर ट्रेंड

बिग बॉस 16 के इस सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और बेहद पसंद भी किया गया है। अब यह रियालिटी शो अपने फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है। ऐसे में शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के अंदर काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और प्रियंका चहर चौधरी के फैंस के बीच में एक जंग सी छिड़ गई है और फैंस ने विनर को लेकर एक ट्रेंड शुरू कर दिया है।

प्रियंका को मिलेगी इस सीजन की ट्रॉफी!

प्रियंका के फैंस ने विनर प्रियंका चाहर चौधरी के नाम से एक कंटेस्टेंट लिस्ट बनाई है, जो कि अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद यह ट्रेंड सबसे ज्यादा चलने वाला ट्रेंड बन गया है। आपको बता दें कि ट्विटर पर लोगों ने बिग बॉस 16 के टॉप 3 कंटेस्टेंट को लेकर प्रेडिक्शन करना भी शुरू कर दिया है, जिसमें शिव ठाकरे रनर अप एम सी स्टैन सेकंड रनर अप और प्रियंका चौधरी को विनर बताया जा रहा है।

 

सुंबुल का सफर हुआ खत्म

इस हफ्ते बीबी हाउस से सुम्बुल तौकीर खान का सफर समाप्त हो गया है। वह मंडली का बेहद अहम हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें इस हफ्ते कम वोटों के कारण शो को अलविदा कहना पड़ा। हालांकि मंडली की एक महत्वपूर्ण सदस्य होने का नाते, उन्होंने जाते- जाते कहा कि ट्रॉफी मंडली के ही पास आनी चाहिए। आपको बता दें कि सुम्बुल शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट थीं, जिन्होने तीन महीने से भी ज्यादा का सफर तय किया है।