Tuesday, February 17, 2026
MGU Meghalaya
Homeखेल पृथ्वी शॉ दिखे नाराज़, सेलेक्टर्स को ये कह डाली 

 पृथ्वी शॉ दिखे नाराज़, सेलेक्टर्स को ये कह डाली 

पृथ्वी शॉ, एक शानदार क्रिकेटर के रूप में जाने जाते है। इनके आंकड़े घरेलु तथा अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बेहद शानदार है। पिछले साल इन्होने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाये। पृथ्वी ने पिछले साल रणजी ट्रॅाफी में शानदार प्रदर्शन किया था तथा इसके अलावा उन्होंने इंडिया ‘ए’ की तरफ से खेलते हुए न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एक मैच में 77 रन की महत्वपूर्ण पारी भी खेली थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में उनका नाम नहीं होना बहुत से लोगों को चौका दिया है। कई क्रिकेट के जानकर ये सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर किन वज़हों से पृथ्वी का नाम टीम में नहीं है। और तो और ख़ुद शॉ भी इससे ख़फ़ा दिख रहे हैं। बता दें कि पृथ्वी शॅा ने लगभग 7-8 किलोग्राम वजन भी घटाया है। वो अपने डाइट पर भी ध्यान दे रहे हैं। 

मिड-डे से बातचीत करते हुए पृथ्वी शॅा ने कहा, ‘मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, इतनी मेहनत कर रहा हूं फिर भी मुझे टीम (इंडिया ) में शामिल नहीं किया जा रहा।’

हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘मुझे लगता है कि जब चयनकर्ता को लगेगा कि मैं टीम इंडिया में खेलने के तैयार हूं तो वो मुझे जरूर लेंगे। मुझे चाहे इंडिया ‘ए’ के लिए खेलने हो यह दूसरे टीमों के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की उम्मीद करता हूं। 

- Advertisment -
Most Popular