Royal London One-Day Cup | Prithvi Shaw : युवा बल्लेबाज ने लंदन में ठोका दोहरा शतक, भारतीय सेलेक्टरों को दिया कड़ा जवाब

0
351
Royal London One-Day Cup | Prithvi Shaw

Royal London One-Day Cup | Prithvi Shaw : भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने टीम सेलेक्टरों एवं अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड की सरजमी पर दोहरा शतक जड़ कर शॉ ने बता दिया कि वो कितने तगड़े खिलाड़ी हैं। दरअसल, इस वक्त पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में रॉयल लंदन कप खेल रहे हैं। रॉयल लंदन वनडे कप में पृथ्वी शॉ नॉर्थहैम्पटनशायर का हिस्सा हैं। बुधवार को नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। पृथ्वी शॉ ने 153 गेंदों पर 244 रन बनाए जिसमें 28 चौके और 11 छक्के शामिल है।

Royal London One-Day Cup | Prithvi Shaw
Royal London One-Day Cup | Prithvi Shaw

कई बड़े बैटर के रिकार्ड को किया चकनाचूर

शॉ के बल्ले से निकली यह पारी इंग्लैंड के लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी भी है। भारतीय बल्लेबाज ने समरसेट के बैटर अली ओर्र के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। अली ने पिछले साल 206 रन की इनिंग खेली थी। पृथ्वी शॉ का बल्ला टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में नहीं चला था। शॉ शुरुआती दो मैचों को मिलकर कुल 60 रन ही बना सके थे। शॉ ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था, तो आखिरी वनडे इंडियन बैटर ने 2021 में खेला था।

मैच के बाद भारतीय सेलेक्टरों पर कसा तंज

हालांकि, इस पारी को खेलने के बाद पृथ्वी शॉ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह नहीं सोचते कि मेरी इस पारी के बाद भारतीय सेलेक्टर क्या सोच रहे हैं। शॉ ने कहा कि वह बस अपने खेल का आनंद ले रहे हैं। शॉ ने अपने बयान में आगे जोड़ा कि मैं हमेशा रन बनाना चाहता हूं और मैच जीतना चाहता हूं।

सपना गिल के साथ विवाद में आए थे नजर

बता दें कि यह इस लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। शॉ इस सीरीज में डेब्यू करते हुए पहले मैच में हिट विकेट होकर काफी ट्रोल भी हुए थे जिसका जवाब अब उन्होंने दोहरे शतक से दिया। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 सीजन पृथ्वी शॉ के लिए बेहद निराशाजनक रहा था। वहीं, इसके बाद सपना गिल विवाद के कारण पृथ्वी शॉ को काफी आलोचना झेलनी पड़ी ती, लेकिन अब इस बल्लेबाज ने अपने खेल से आलोचकों को करारा जवाब दिया है।