Republic Day 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

0
487
Prabowo Subianto in India

Republic Day 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर गुरुवार रात दिल्ली पहुंचे। राष्ट्र प्रमुख के रूप में उनका यह भारत की अपनी पहली यात्रा है। सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली आए हैं। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया। इसके साथ ही आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी से गले भी मिलें।

इंडोनेशिया का मार्चिंग और बैंड दल भी लेगा भाग

प्रबोवो सुबियांतो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे। सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौते किए जाने की उम्मीद है। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदने को लेकर इच्छुक है। ऐसे में राष्ट्रपति सुबियांतो अपनी इस यात्रा के दौरान ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने पर चर्चा जरूर करेंगे।

खास बात यह है कि रविवार को इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। यह पहली बार होगा जब इंडोनेशिया का दल विदेश में राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल होगा।

Republic Day 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्ते

बता दें कि उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा है जो 23 से 26 जनवरी तक चलेगा। पिछले कुछ सालों में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में विशेष रूप से बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया का दौरा किया था और पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो की मुलाकात भी हुई थी।

ये भी पढ़ें: Indonesia Protest : इंडोनेशिया में राजनीतिक अस्थिरतता, जानिए क्यों सड़कों पर उतरी जनता ?