Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मPradosh Vrat 2023 : बुध प्रदोष के दिन जरूर करें शिव जी...

Pradosh Vrat 2023 : बुध प्रदोष के दिन जरूर करें शिव जी की पूजा, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

Pradosh Vrat 2023 : सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का अपना अलग महत्व है। हर माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता हैं। इस साल बुध प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) 3 मई 2023, दिन बुधवार को रखा जाएगा। जब कभी भी भगवान शिव का यह व्रत बुधवार के दिन पड़ता है तो इसे बुध प्रदोष व्रत नाम से जाना जाता हैं। खासतौर पर इस दिन शिव जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से मनुष्य की सभी परेशानियां खत्म होती हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2023 : कब है बुध प्रदोष व्रत? जानिए शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त 

बुध प्रदोष व्रत की पूजा विधि

  • बुध प्रदोष के दिन (Pradosh Vrat 2023) सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें।
  • फिर पूजा घर की गंगाजल से साफ-सफाई करें।
  • इसके बाद एक चौकी पर भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।
  • भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करें। साथ ही इस दौरान “ऊँ नम: शिवाय” मंत्र का जप करें।
  • शाम को पुन: प्रदोष काल में शाम 4:30 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे के बीच शिव जी की पूजा करें। लेकिन पूजा करने से पहले स्नान कर साफ वस्त्र जरूर पहने।

यह भी पढ़ें- Budhwar Mantra : बुधवार के दिन गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप, कभी नहीं होगी धन की कमी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular