Animal Poster: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का पोस्टर आउट, खुंखार लुक में नजर आए एक्टर

0
394
Animal Poster Out
Animal Poster Out

Animal Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) काफी लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। फैंस को भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए हाल ही में फिल्म मेकर्स ने ‘एनिमल’ का पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा हैं।

‘एनिमल’ का पोस्टर आउट

हाल ही में साल 2022 के अंत के साथ ही ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्टर हाथ में कुल्हाड़ी और मुंह में सिगरेट लिए खुन से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक काफी खूंखार लग रहा है। ऐसे में फिल्म के पोस्टर को देखकर जाहिर है कि ‘एनिमल’ में एक्टर का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

 

सोशल मीडिया पर छाया फिल्म का पोस्टर

‘एनिमल’ का पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस पोस्टर को देखने के बाद दर्शकों का फिल्म को लेकर बज और भी हाई हो गया है। फिल्म के पोस्टर के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ब्लॉकबस्टर और आग लगा दी जैसे तारीफों की बारिश कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स एक्टर और फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा की केमिस्ट्री देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 

इस दिन रिलीज होगी ‘एनिमल’

फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि एक्टर की ये दमदार फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म के फीमेल लीड किरदार की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस डिवा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगी। ऐसे में देखना यह होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धूम मचा पाती है।