Saturday, July 27, 2024
HomeभारतPopulation : पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट , देश में मुसलमानों...

Population : पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट , देश में मुसलमानों की आबादी में 43.15 फीसदी हुई बढ़ोतरी

Population :  1947 में जब भारत अंग्रेजों के उपनिवेश से अलग हुआ था तब भारत के दो टुकड़े हुए थे एक भारत और दूसरा पाकिस्तान। इसके बाद भारत की कुल आबादी 34 करोड़ के करीब आंकी गई थी। साल 1951 की पहली जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 36 करोड़ थी। इस आबादी में करीब 30 करोड़ हिंदू और 3.5 करोड़ मुस्लिम थे। वही जब देश में आखरी जनगणना 2011 में हुई थी तब भारत की कुल आबादी 120 करोड़ था। आखरी जनगणना में यह जानकारी दी गई थी कि भारत में 1947 के बाद मुस्लिम की आबादी में पांच गुना और हिन्दुओ की आबादी में मात्र तीन गुना का इजाफा हुआ था।

मुसलमानों की आबादी में 43.15 फीसद बढ़ोतरी

हिंदुओं की आबादी 1951 में 30 करोड़ से बढ़कर 2011 तक में 96.6 करोड़, मुसलमानों की आबादी 3.5 करोड़ से बढ़कर 17.2 करोड़ और ईसाइयों की आबादी 80 लाख से बढ़कर 2.8 करोड़ हो गई है। मुसलमान भारत की कुल आबादी का 14.2 फीसदी हिस्सा हैं और बाकि सारे धर्म जैसे ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन कुल भारतीय जनसंख्या का 6 फीसदी हिस्सा है। पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट से यह पता चला की हमारे देश में 1950 से 2015 तक हिंदुओं की आबादी 7.82 फीसद घट गई। वहीं इसी बीच मुसलमानों की आबादी में 43.15 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2023 में मुसलमानों की आबादी करीब 20 करोड़ है।

ये भी पढ़ें : Haryana Political Crisis : तीन निर्दलीय विधायकों ने हरियाणा सरकार से वापस लिया समर्थन, क्या संकट में राज्य सरकार

आकड़े आए सामने

आकड़ों में देखा जाए तो आजादी के बाद से अब मुसलमानों की जनसंख्या लगभग 7 गुनी हो गई है। आंकड़ा देखें तो लगभग 17 करोड़ तक आबादी बढ़ गई। वहीं हिंदुओं की आबादी आजादी के समय 30 करोड़ थी जो कि अब 2023 में बढ़कर लगभग 139 करोड़ हो गई। अगर हम बात पड़ोसी पाकिस्तान की करे तो यहाँ 1950 में मुस्लिम की आबादी लगभग 77.45 फीसद था , जो 2015 में बढ़कर 80.36 फीसद पहुंच गई। इसके साथ ही मुस्लिम आबादी में सबसे तेज बढ़ोतरी बांग्लादेश में देखने को मिली, दोनों देशो में 65 सालों में मुस्लिम लोगो की जनसख्या 74.24% से बढ़कर 88.02 % तक पहुंच गई। इससे यह पता चलता है की पुरे विश्व में बहुत तेज़ी से जनसख्या विस्तार करने वाला धर्म इस्लाम ही है क्युकी इस्लाम धर्म ने पुरे विश्व में अपनी जनसख्या का 38 % बढ़ोतरी किया है।

बौद्ध धर्म की आबादी में भी आई भारी गिरावट

हम बात दक्षिण एशियाई देशों की करे तो दक्षिण एशियाई देशों में 65 साल में आए जनसांख्यिकी परिवर्तन में रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार में बहुसंख्यक बौद्ध आबादी 78.53 % से घटकर 70.80 % रह गई है।

कुछ देशो में हुआ है इजाफा:-

बहुसंख्यक बौद्धों की आबादी वाला देश श्रीलंका में भी 64.28% से बढ़कर 67.65 फीसद हो गई है। श्रीलंका की तरह ही भूटान में भी बौद्धों की आबादी में जबरदस्त इजाफा हुआ है और यह 71.44 फीसद से बढ़कर 84.07 फीसद पहुंच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular