Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनAllu Arjun: अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुआ पुलिस केस, एक्टर पर...

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुआ पुलिस केस, एक्टर पर लगा चुनाव संहिता उल्लंघन का आरोप

Allu Arjun: साउथ के फेमस सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पॉपुलैरिटी इन दिनों शिखर पर छाई हुई हैं। एक्टर के पास वैसे भी फैंस की कमी नहीं थी, लेकिन फिल्म पुष्पा के रिलीज के बाद से उनके चाहने वालों की लिस्ट और भी लंबी हो गई है। वहीं अब जल्द ही अल्लू की फिल्म ‘पुष्पा2 द रूल’ रिलीज होने वाली।

इस फिल्म को लेकर एक्टर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं फैंस भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। वहीं अब एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल आंध्र प्रदेश पुलिस  ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के पहले प्रचार अभियान पर रोक लग जाने के बावजूद रैली में शामिल होकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नंदयाला जिले के पुलिस अधीक्षक के. रघुवीरा रेड्डी ने बताया कि अर्जुन शनिवार को नंदयाला विधानसभा क्षेत्र से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एस रवि चंद्र किशोर रेड्डी के आवास पर कथित तौर पर एक रैली में आए थे।

fgbgth

अल्लू अर्जुन पर लगी धारा 188

आपको बता दें कि अल्लू शनिवार को नंदयाला विधानसभा क्षेत्र से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एस रवि चंद्र किशोर रेड्डी के आवास पर एक रैली में नजर आए। वहीं पुलिस अधीक्षक के. रघुवीरा रेड्डी ने बताया कि 300 से अधिक प्रशंसक मोटरसाइकिल के जरिए आए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। ‘पुष्पा’ फिल्म के अभिनेता और वाईएसआरसीपी उम्मीदवार ने छज्जे पर खड़े होकर बड़ी संख्या में एकत्र लोगों की भीड़ की ओर हाथ हिलाया और उनका अभिवादन किया। एक्टर ने किशोर रेड्डी के समर्थन में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा।

hyfhyhtht

इस दिन रिलीज होगी ‘पुष्पा 2: द रूल’

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश भी अभिनय करते दिखाई देंगे।

इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का गाना ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज हुआ था, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने की रिलीज के बाद दर्शक फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular