Manmohan Singh Death: PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, कल राजघाट पर होगा अंतिम संस्कार

0
417
Manmohan Singh Death

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को रात करीब आठ बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गजों ने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंची हैं। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल सुबह (28 दिसंबर) कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। दस बजे के बाद राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे।

दिल्ली की सीएम आतिशी ने जताया शोक

दिल्ली की सीएम आतिशी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। दुख जताते हुए आतिशी ने कहा कि देश ने न सिर्फ एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खोया है, बल्कि एक ऐसा नेता भी खोया है, जिसकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया।

एलजी ने कहा कि सिंह एक दूरदर्शी नेता थे और उनका जीवन “आकांक्षी भारत की यात्रा” थी। एलजी ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

ये भी पढ़ें: Kamal Haasan : जब कमल हासन की इस हरकत पर खफा हो गए थे मनमोहन देसाई, एक्टर ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा