Tuesday, September 24, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनSunny Deol Viral Video: सनी देओल को अचानक सामने देख दंग रह...

Sunny Deol Viral Video: सनी देओल को अचानक सामने देख दंग रह गया ये व्यक्ति, कहा- ‘आप तो बिलकुल…’

Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड के एंग्री मैन कहे जाने वाले एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म का पहला पार्ट ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब फैंस गदर 2 के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर इस समय अपनी इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में महाराष्ट्र के एक गांव में हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गांव की सड़क पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात एक किसान से होती है, जो उन्हें सनी देओल का हमशक्ल समझ लेता है।

Capture 3

सनी देओल को देख शॉक हुआ किसान

दरअसल, हाल ही में सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग के सिलसिले में महाराष्ट्र के अहमदनगर नाम के एक गांव में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर सुबह-सुबह गांव की सड़क पर टहल रहे थे, तभी उस सड़क से एक बैलगाड़ी गुजरती है, जिस पर एक किसान सवार होता है। खास बात यह है कि वो शख्स एक्टर को अपनी आंखों के सामने देखकर विश्वास नहीं कर पाता। दरअसल, उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि वह कभी सनी देओल से मिलेगा। ऐसे में सनी देओल को देखते ही वो बोल पड़ता है कि, आपकी शक्ल एक्टर सनी देओल की तरह लगती हैं। सनी पाजी शख्स की इस बात पर मुस्कुराते हुए कहते हैं कि, ‘हां वही हूं।‘ उनकी यह बात सुनकर वो शख्स हैरान रह जाता है और उनसे दोबारा हाथ मिलाता है और बोलता है, ‘हम आपके वीडियो देखते हैं। आपके पिताजी के वीडियो भी देखते हैं।‘ इस वीडियो को सनी देओल ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख फैंस अपना प्यार लुटाते नहीं थक रहें है और वीडियो पर भर-भर कर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे है।

333592818 516086094030691 4695273734341322799 n

फैंस ने लुटाया प्यार

सनी देओल के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘सनी पाजी फिल्म के लिए ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन बुक कर दो। आपके बेशुमार चाहने वाली हिंदुस्तान की जनता गदर मचाने को बेसब्री से इंतजार कर रही है। लव यू पाजी।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘किसानों से बात करते हुए, किसी बड़े अभिनेता को पहली बार देखा। बहुत अच्छा लगा।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सर जब आप किसानों-मजदूरों से मिलते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। ऐसा लगा कि आप हमसे मिलकर गए हैं। आपका धन्यवाद सर। आपका बहुत बड़ा फैन हूं।’

327316871 873510323876725 6925190719744271998 n 1

इस दिन रिलीज होगी ‘गदर 2’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘गदर 2’ इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह के रूप में नजर आएंगे जबकि उनके साथ अमीषा पटेल भी सकीना का किरदार निभाती दिखाई देंगी। सनी और अमीषा को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

- Advertisment -
Most Popular