Suhana Khan : सुहाना का नो मेकअप लुक देख लोग हुए हैरान, फैंस ने की जमकर तारीफ

0
333
Suhana Khan
Suhana Khan

Suhana Khan: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना अपने फैंस को पल पल की अपडेट देती रहती हैं। अब एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी सादगी से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके नो-मेकअप लुक को देख फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Capture 21

सुहाना खान का नो-मेकअप लुक हुआ वायरल

सुहाना खान बॉलीवुड की बेहद ही पॉपुलर स्टार किड हैं। फिल्मों में एंट्री करने के पहले से ही वो सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कभी अपने लुक को लेकर, तो कभी अपनी पार्टी पिक्चर्स को लेकर सुहाना अक्सर ही लाइमलाइट में छाई रहती हैं। अब सुहाना का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में सुहाना अपनी रेंज रोवर कार की पिछली सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और फ्रंट में उनकी मां गौरी खान को देखा जा सकता हैं। गौरी लाइट पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, सुहाना ब्लैक पैंट, व्हाइट टॉप और ग्रे कलर की जैकेट पहने कैजुअल लुक में दिख रही हैं। सुहाना के इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उनके नो-मेकअप लुक ने खींचा।

285494546 432871351995847 2101755325432571194 n

फैंस को पसंद आ रहा है उनका ये नो- मेकअप लुक

सुहाना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा लोग इसे काफी पसंद कर रहे है साथ ही वीडियो पर कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने कहा, “कुछ भी हो शाहरुख की बेटी हमेशा डीसेंट लगती हैं। वहीं दूसरे स्टार किड्स की तरह कोई ड्रामा कोई अटेंशन नहीं चाहिए।” इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा, “वो प्लास्टिक वाले मेकअप के बिना सच में खूबसूरत लगती हैं।”

242824276 1063465264397159 5402722826120353941 n

जल्द रखने वाली है बॉलीवुड में कदम

शाहरुख खान के बाद अब उनकी बेटी भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार  हैं। पापा के बाद अब सुहाना भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। जल्द ही एक्ट्रेस ‘द आर्चीज’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है, जिसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। सुहाना के साथ-साथ इस फिल्म से दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। ‘द आर्चीज’ को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।