देश में कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, खराब श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता
Weather Update : देश के कई राज्यों में शीतलहर का असर दिखने लगा है। साथ ही सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है, जिस वजह से रोड एक्सीडेंट के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में आई गिरावट के साथ विजिबिलिटी रेट भी कम हुआ है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में आने वाले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।
दिल्ली में बड़ी कड़ाके की ठंड
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है। ठंड के साथ कोहरे से भी लोग परेशान हो गए है। देश की राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, राजधानी में ठंड, कोहरे और प्रदूषण से लोग परेशान हो गए है। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 472 दर्ज किया गया, जो की बहुत खराब श्रेणी में है।
यूपी में भी छाया घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के लखनऊ में आज ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया रहेगा। लखनऊ का न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा गंगानगर, अमृतसर और बरेली में आज सुबह विजिबिलिटी रेट 25 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि वाराणसी, बहराइच और अंबाला में लगभग 50 मीटर तक विजिबिलिटी रहा।