Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनPavitra Punia : पवित्रा पुनिया ने खोला अपनी लाइफ से जुड़ा राज,...

Pavitra Punia : पवित्रा पुनिया ने खोला अपनी लाइफ से जुड़ा राज, जिंदगी के सबसे खराब दिनों का किया जिक्र

Pavitra Punia: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पवित्रा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के दम पर टीवी इंडस्ट्री में खास जगह बनाई हैं। पवित्रा सीरियल्स में ज्यादातर नेगेटिव किरादर में नजर आई है। एक्ट्रेस को लोग विलेन के रोल में काफी पसंद करते हैं।

पवित्रा टीवी में मोस्ट कांट्रोवर्शियल रियालिटी शो बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रही हैं। वहीं हाल ही में पवित्रा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा राज खोला है और साथ ही ये भी बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खराब दिन बिताए हैं।

bnnbnbnbnnm

पावित्रा ने किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि पवित्रा ने हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अपने सबसे खराब दौर के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कोविड के समय में उनकी पेमेंट काफी डिलेय हुई थीं। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर से निकलने के बाद तो उनका सबसे खराब समय शुरू हुआ था। उन्होंने अपने इस दौर को सबसे काला समय बताया है।

पवित्रा ने खुलासा किया कि बिग बॉस में उन्होंने जितना पैसा कमाया था वो सब खत्म हो गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि  बिग बॉस खत्म होने के बाद उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उनके डेढ़ साल काफी स्ट्रगल से भरे रहे। वो डिप्रेशन में चली गई थी।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि- ‘उस समय मेरे हालात इतने खराब हो गए थे कि एक बार तो मेरे दिमाग में आत्महत्या तक के ख्याल आने लगे थे’। लेकिन उस वक्त उनकी फैमिली ने उनका साथ नहीं छोड़ा और उन्हें इसे बुरे दौर से निकलने में बहुत मदद की।

gftf dd rsse

एजाज खान को डेट कर रही है पवित्रा पुनिया

गौरतलब है कि पवित्रा पुनिया अपनी लव लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में छाई रहती है। पवित्रा एजाज खान संग रिलेशनशिप में थी। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 14 के घर में शुरू हुई थी। शो के बाद पवित्रा और एजाज एक साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि, कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

वहीं पवित्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो पवित्रा पुनिया आखिरी बार सीरियल इश्क की दास्तान नागमणी में नजर आई थीं। इस शो में उनके साथ अलेया घोष और करम राजपाल भी नजर आए थे। इसके अलावा वो एकता कपूर के शो नागिन में भी नजर आ चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular