Pathaan Controversy: विवादों से हुआ पठान को बंपर फायदा, फिल्म के गानों ने तोड़े रिकॉर्ड

0
276
Pathaan
Pathaan

Pathaan Controversy: ‘पठान’ फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर विवाद दिन-प्रतिदिन गरमाता नजर आ रहा है। राजनेताओं से लेकर अयोध्या के महंत तक इस गाने का जमकर विरोध कर रहे हैं और इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इन विवादों से ‘पठान’ को जबरदस्त कामयाबी मिल रही है। सोशल मीडिया और हर छोटे बड़े प्लेटफॉर्म पर पठान के गाने की जमकर चर्चा हो रही है, जो एक तरह से फिल्म मेकर्स के लिए एक अच्छी मार्केटिंग का जरिया बन गया है।

‘बेशरम रंग’ विवाद से हुआ फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन

‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर छोटे-बड़े न्यूज प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इस गाने को लेकर लोग जमकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि इन विवादों के बीच एक्टर की इस फिल्म का जमकर प्रमोशन हो रहा है, जिसका रिजल्ट फिल्म के गानों पर नजर आ रहा है। दरअसल, इन सभी विवादों के बीच पठान के दोनों गानों ने यूट्यूब पर व्यूज के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

 

‘पठान’ के गानों ने तोड़े रिकॉर्ड

आपको बता दें कि फिल्म के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी छिड़ा हुआ है। हालांकि उनके इस विरोध प्रदर्शन का फायदा कही न कही फिल्म मेकर्स और गाने को ही हुआ। जहां एक तरफ ‘बेशरम रंग’ अभी 108 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर नम्बर वन ट्रेंडिंग चल रहा है, तो वहीं फिल्म का दूसरा गाना झूमे जो पठान ने भी रिलीज के साथ ही मात्र आधे घंटे में इसे 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू लिया था। वहीं पहले दिन ही इस गाने 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। वहीं अब यह देखना होगी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है। बता दें कि पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।