Air india: पेरिस जा रही फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग, विमान में आई खराबी

0
349
Delhi Airport
Delhi Airport

बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट दिल्ली से पेरिस जा रही थी। दरअसल,  एयर इंडिया के विमान में कुछ फ्लैप इशू आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई। AI143 की फिलहाल दिल्ली के हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग करवा दी गई। जानकारी के मुताबिक, विमान में 231 यात्री सवार थे। पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 ने दोपहर 1:28 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:03 बजे इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

AIR INDIA
AIR INDIA

विमान में थी ये गड़बड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में फ्लैप इशू आया था। जिस कारण एयर इंडिया के दिल्ली से पेरिस जाने वाले विमान को बुधवार दोपहर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरने का आदेश दिया गया। लैंडिंग के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लैप की समस्या के कारण दोपहर 2:25 बजे आपात लैंडिंग हुई। उड़ान ने दोपहर 1:28 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:03 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई और फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतरी। आपात स्थिति घोषित होने पर इसमें 210 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब किसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। कुछ दिन पहले हैदराबाद से दुबई जा रहे एयर इंडिया के A320 विमान में तकनीकी खराबी आई थी। तब फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई थी।