Raghav-Parineeti Engagement: दुल्हन की तरह सजा परिणीति का घर, इस दिन करेंगी राघव चड्ढा से सगाई!

0
320
Raghav-Parineeti Engagement

Raghav-Parineeti Engagement: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनने वाली हैं। शादी की खबरों के दौरान दोनों को कई बार साथ मे स्पॉट किया गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि यह कपल 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाला है, जिसके लिए बीते दिन दोनों रवाना भी हो चुके हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए रवाना होते देखा गया था। वहीं आज एक्ट्रेस के मुंबई वाले घर को भी लाइटों से सजा दिया गया है, जिसे देखकर ये साफ है कि एक्ट्रेस के घर सगाई की तैयारियां जोरों पर हैं।

ezgif.com webp to jpg 5

परिणीति के घर सगाई की तैयारी शुरू

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले घर को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं। इस वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि परिणीति के में सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक्ट्रेस का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। वहीं एक्ट्रेस के घर की इस वीडियो को देखकर फैंस उन्हें सगाई की बधाई देना शुरू कर दिया है।

ezgif.com gif maker 6

सगाई में इस मशहूर डिजाइनर का आउटफिट पहनेंगी परिणीति

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस के सगाई के आउटफिट को लेकर खबर सामने आई थी। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो परिणीति के एक करीबी सूत्र ने ये जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस अपनी सगाई में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट पहनने वाली हैं। एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से इन खबरों ने और भी तेजी पकड़ ली थी।

ezgif.com webp to jpg 6

ऐसे शुरू हुई थी शादी की खबरें

गौरतलब है कि परिणीति और राघव की शादी की खबरें आना तब शुरू हुई थी जब दोनों को लगातार दो बार लंच और डिनर डेट पर साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा ये कपल मुंबई से दिल्ली भी एक साथ सफर करते हुए नजर आया था। साथ ही दोनों को स्टेडियम में आईपीएल मैच भी एंजॉय करते हुए देखा गया था। फैंस परिणीति और राघव की सगाई की खबर सुनकर काफी एक्साइटिड हैं और उनके साथ की तस्वीरें सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।