Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति को आई बहन प्रियंका की शादी की याद, अपनी सगाई और प्रियंका की हल्दी कि शेयर की तस्वीरें

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा संग सगाई को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दोंनो की सगाई के बाद से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। एक्ट्रेस के फैंस हो या नेता के समर्थक सभी इस सगाई से बेहद खुश है। 13 मई को दोनों ने दिल्ली स्थित कपूरथला के घर में सगाई की जहां राघव की तरफ से आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए वहीं परिणीति की तरफ से उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी फंक्शन में शिरकत की। वहीं अब परिणीति ने अपनी और प्रियंका की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने पुराने रिलेशनशिप को लेकर की खुलकर बात, सालों बाद बयां किया दर्द

प्रियंका ने किया राघव का तिलक

एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें प्रियंका की शादी और उनकी सगाई की फोटो है। तस्वीरों को शेयर करते हुए परि ने इनकी तुलना प्रियंका की शादी की फोटोज से किया है। पहली फोटो एक्ट्रेस ने कॉलाज बनाकर डाली है, जिसमें परिणीति प्रियंका की हल्दी की रस्म निक को हल्दी लगाती नजर आ रही हैं। वहीं नीचे वली तस्वीर में प्रियंका राघव का तिलक करती दिख रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने एक दूसरा कॉलाज भी शेयर किया है जिसमें परिणीति प्रियंका को गले लगाते दिखाई दे रही हैं। वहीं इसी कॉलाज की दूसरी फोटो में प्रियंका ने परिणीति को गले लगाया हुआ है। उस स्लाइड के साथ परीणीति ने लिखा ‘5 इयर्स अपार्ट।’ आपको बता दें कि प्रियंका की शादी 2018 में हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ हुई थी।

परिणीति ने कई तस्वीरें की शेयर

गौरतलब है कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की कई सारी अनदेखी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। इस तस्वीरों में परि अपने दोस्त अपने घरवालों के साथ अपनी सगाई को इंजॉय करती नजर आई थी। वहीं एक और तस्वीर में राघव परिणीति को गले लगाते हुए नजर आए थे।

आपको बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढ़ा कॉलेज टाइम से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने विदेश में एक साथ पढ़ाई की है। काफी समय से दोनों को एक-साथ घूमते देखा जा रहा था, लेकिन अफवाहों के बावजूद भी कभी दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलासा नहीं किया और आखिरकार 13 मई को दोनों ने परिवार और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में सगाई कर ली।

यह भी पढ़ें: Nick-Priyanka Photos: प्रियंका और निक के प्यार ने लूटा फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Exit mobile version