Nick-Priyanka Photos: प्रियंका और निक के प्यार ने लूटा फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Nick-Priyanka Photos: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी मूवीज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आज के समय में प्रियंका एक ग्लोबल आइकन और रोल मॉडल के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल में से भी अपनी फैमिली और फैंस के लिए टाइम निकाल लेती हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनो को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा जा सकता है।
डिनर डेट पर स्पॉट हुए निक-प्रियंका
दरअसल, प्रियंका और निक की यह फोटो उनके एक फैन पेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें निक और प्रियंका एक दूसरे का हाथ पकड़े अपनी डिनर डेट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के लुक की बात करें तो वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस सफेद रंग की टर्टलनेक ड्रेस में नजर आई हैं, जिसे उन्होंने फेदर ओवर कोट के साथ कम्पलीट किया हैं। वहीं निक ब्लैक स्वेटर और ब्राउन लेदर पैंट्स में बेहद डैशिंग लग रहे हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार
फैंस को प्रियंका और निक का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है और सभी इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कपल के इन तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘इन दोनों को एक साथ रैंप वॉक पर देखने का इंतजार है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘सच में काफी दिनों के बाद प्रियंका को उनके हसबैंड के साथ कपल गोल देते हुए देखा है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फैशन वीक में दोनों को देखने का बेसब्री से इंतजार है।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) में नजर आने वाली हैं। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। वहीं इसके अलावा प्रियंका, फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zara) में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।