Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनParineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने गाना गा कर किया फैंस का शुक्रिया...

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने गाना गा कर किया फैंस का शुक्रिया अदा, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

Parineeti Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में आ रहें हैं। यह फिल्म पंजाब के दिवंगत सिंगर ‘अमर सिंह चमकीला’ बायोपिक हैं। इस फिल्म का निर्देशन  इम्तियाज अली ने किया हैं।

वहीं फिल्म को आम लोगों से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक की खूब सराहना मिल रही हैं। फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई बॉलीवुड अभिनेता अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। वहीं अब फिल्म में  अमर सिंह चमकीला की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सभी कलाकारों का शुक्रियां अदा करते हुए  अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं।

hgghhhuu

परिणीति ने शेयर किया खास पोस्ट

आपको बता दें कि दोनों ही एक्टर्स ने फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ गाने भी गाए हैं। फैंस के साथ-साथ यह फिल्म बॉलीवुड हस्तियों को भी बेहद पसंद आ रही है। बॉलीवुड के उन सभी कलाकारों का शुक्रियां अदा करते हुए परिणीति ने भी एक खास पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

परिणीति ने फिल्म का ही गाना ‘ललकारे नाल’ गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही उन्होंने पोस्ट पर लिखा, ”अमरजोत को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।” आगे परिणीति ने लिखा, ”आप सभी के ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद।”

hfnnhfnhfh

पहले भी शेयर कर चुकी है इमोशनल पोस्ट

गौरतलब है कि इस पोस्ट से पहले भी परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर एक और पोस्ट साझा किया था। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया साइट में फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ”कम्बल में दुबकी हुई हूं।

आपके शब्दों, फोन और फिल्म समीक्षाओं से अभिभूत हूँ। (आंसू रुक नहीं रहे हैं)। परिणीति वापस लौट आई। यह शब्द मेरे कानों में जोर-जोर से गूंज रहे हैं। इस बारे में कभी नहीं सोचा था। जी हां मैं वापस आ गई हूं, और अब कहीं नहीं जा रही हूं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular