Saturday, July 27, 2024
Homeखेलधोनी ने 151 दिन बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन...

धोनी ने 151 दिन बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, खास अंदाज में मनाया माही ने अपना 42वां जन्मदिन

भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल यानी शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी ने 151 दिन बाद शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे का वीडियो पोस्ट किया है। इसे देख फैंस काफी भावुक भी हैं क्योंकि ऐसे तस्वीर के लिए फैंस को काफी इंतजार करना पड़ता है। इस वीडियो को देख माही को लेकर उनके फैंस का इज्जत और बढ़ गया है।

बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

दरअसल, माही ने अपना 42वां बर्थडे बेहद सादगी के साथ मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वीडियो में दिख रहा है धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्यारे कुत्तों के सामने केक काटा और फिर बारी-बारी से सबको खिलाया। अंत में उन्होंने खुद भी थोड़ा सा केक खाया। जानवरों के प्रति धोनी का प्यार किसी से छिपा नहीं है।

इंस्टाग्राम पर 151 दिनों बाद पोस्ट किया

उन्होनें वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।” गौरतलब है कि यह पोस्ट कुल 151 दिनों बाद आया है। उससे पहले उन्होनें इंस्टाग्राम पर आठ फरवरी को एक वीडियो में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दिए थे।

अपने घर के छत से फैंस का किया अभिवादन

इससे पहले एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धोनी की आई थी जहां वो अपने फैंस का अभिवादन कर रहे थे। बर्थडे के दिन फैंस उनके रांची स्थित आवास के बाहर भी जमा हो गए। प्रशंसकों की भीड़ ने धोनी के गेट को जाम कर दिया। वहां फैंस केक काट रहे थे और जश्न मना रहे थे। प्रशंसकों ने माही का इंतजार घंटों तक किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने उन्हें निराश नहीं किया। फैंस का अभिवादन स्वीकार करने के लिए धोनी घर की छत पर चढ़ गए। उनके साथ कुछ लोग और भी थे। धोनी ने हाथ हिलाकर फैंस को शुक्रिया कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular