IPL 2025: पारस म्हाम्ब्रे की मुंबई इंडियंस में हुई एंट्री, फ्रेंचाइजी ने बनाया गेंदबाजी कोच

0
561
IPL 2025 Mumbai Indians Paras Mhambrey

IPL 2025 Mumbai Indians: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। हाल ही में एमआई ने श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने को अपना हेड कोच नियुक्त किया था। अब एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है। म्हाम्ब्रे को यहां श्रीलंका के दिग्गज बॉलर लसिथ मलिंगा का साथ मिलेगा। गौरतलब है कि म्हाम्ब्रे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारतीय टीम को कोचिंग दे चुके हैं।

17 साल की उम्र में किया था फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत

पारस म्हाम्ब्रे की बात करें तो उन्होनें महज 17 साल की उम्र में पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था। अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 91 फर्स्ट क्लास मैचों में 24.36 की औसत से 284 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 1996 में इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट और 3 वनडे मैचों में भारत के लिए भी खेला। दो टेस्ट मैचों में उनके नाम दो विकेट और तीन वनडे में तीन विकेट दर्ज हैं। अपने करियर के दौरान, उन्होंने मुंबई के साथ कई घरेलू खिताब जीते हैं।

IPL 2025 Mumbai Indians Paras Mhambrey

भारत को टी20 विश्व कप जिताने में उनका था योगदान

बता दें कि पारस म्हाम्ब्रे पहले मुंबई इंडियंस कोचिंग टीम का हिस्सा थे। टीम ने आईपीएल 2013, चैंपियंस लीग टी20 (2011, 2013), उपविजेता फिनिश (2010), और आईपीएल में दो और प्लेऑफ मैच जीते थे। म्हाम्ब्रे की बॉलिंग कोच के कार्यकाल के दौरान भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता।

ये भी पढ़ें: Mumbai Indians ने फैंस को दी खुशखबरी, फ्रेंचाइजी ने पेश किया WPL लिए अपनी जर्सी