Paras Chhabra : पारस छाबड़ा ने आकांक्षा पुरी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलें- ‘वो बहुत चालाक है’

0
326
Paras Chhabra
Paras Chhabra

Paras Chhabra : टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। ऐसे में ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा रहे एक्टर पारस छाबड़ा इन दिनों सुर्खियो में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ का फिलाने हुआ हैं। इस सीजन का हिस्सा पारस की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी थी। पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का रिश्ता बहुत पहले ही खत्म हो गया था।

वहीं कई बार आकांक्षा ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ शो में अपने साथ के लोगों से अपने पिछले रिश्ते के बारे में बात की। एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि कैसे पारस के साथ उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं हुआ। अब पारस ने आखिरकार आकांक्षा के बयान पर रिएक्ट किया है।

Paras Chhabra

Paras Chhabra ने खोली आकांक्षा की पोल

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पारस छाबड़ा ने बताया कि आकांक्षा पुरी के साथ उनका रिश्ता तीन से चार साल पहले खत्म हो गया था और वह कभी भी अपनी एक्स के बारे में बात नहीं करते हैं, खासकर आकांक्षा के बारे में, क्योंकि वह मानते हैं कि उनकी तरफ से सब कुछ खत्म हो गया है। इस बारे में बात करते हुए कि कैसे आकांक्षा पुरी ने उन पर कभी अपना पैसा खर्च नहीं किया।

ये भी पढ़े: Dev Anand : 400 करोड़ रुपए में बिका देव आनंद का आलीशान बंग्ला, अब 22 मंजिला इमारत का होगा निर्माण

पारस छाबड़ा ने बताया कि जब वे आकांक्षा के साथ रिश्ते में थे तो उन्होंने कभी भी अपना पैसा उन पर खर्च नहीं किया। पारस छाबड़ा ने आगे कहा, ‘मेरे हिसाब से वह काफी चालाकी कर रही है। यहां तक ​​कि बिग बॉस ओटीटी पर भी, उसने शुरू में कहा था कि वह जैद हदीद के करीब नहीं जाना चाहती थी और बाद में उसने उसे ही किस कर लिया, वह मेरा और हमारे नाम का इस्तेमाल कर रही है’।

fcggfcrrt

अपने सिंगल स्टेटस से बेहद खुश है पारस छाबड़ा

पारस ने अपने सिंगल स्टेटस पर भरपूर आनंद लेते हुए खुलासा किया कि 2010 से 2023 तक वह अलग-अलग लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। अब जब उनकी लाइफ में कोई नहीं है, तो वह सिंगल लाइफ को भी भरपूर इंजॉय कर रहे हैं। पारस ने कहा कि ‘मुझे एहसास हुआ है कि मैं रिश्तों के लिए नहीं बना हूं, हालांकि मैं शादी में विश्वास करता हूं और अब जब मुझे सही व्यक्ति मिलेगा तो मैं शादी करूंगा’।