14 देशों के 991 खिलाड़ियों में से सिर्फ इतने पर लगेगी बोली

0
364

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम BCCI को सौंप दिया है। कोच्चि में होने वाले इस ऑक्शन के लिए कई खिलाड़ियों ने नाम दिया है। भारत के 714 खिलाड़ियों ने अपना नाम ऑक्शन के लिए भेजा है। अगर दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ियों की बात करें तो भारत समेत 14 देशों से 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम इस मिनी ऑक्शन के लिए दिया है।

Image9 resized 2
Photo: Social Media

BCCI के सचिव जय शाह ने इस आईपीएल ऑक्शन से जुड़ी जानकारी दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से जारी किए गए एक बयान में सचिव जय शाह ने बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है। इसमें विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 30 बताई गई।

जय शाह ने जारी बयान में ये कहा

BCCI सचिव जय शाह के अनुसार अगले सीजन में सभी फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति होगी। इस आईपीएल मिनी ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें 30 विदेशी प्लेयर शामिल रहेंगे। हर एक टीम के पास अधिकतम 25 प्लेयर रखने की ही अनुमति होगी। इसमें अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी होने चाहिए।

Jay Shah
Photo: Social Media

इन देशों के इतने खिलाड़ी होंगे शामिल

भारत समेत दुनियाभर से जो नाम सामने आये हैं उसमें कुल 991 खिलाड़ी शामिल है। 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया से 57 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52, वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी शामिल हैं।

अगले साल का आईपीएल होगा खास

IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है और ये दुनिया भर में लोकप्रिय है। इस चीज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि IPL मीडिया राइट्स 2022 में 665 मिलियन में बेची गई। आपको मालूम हो कि ये ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।